कैंप भवन निर्माण में दी जा रही कम मजदूरी

Updated at : 11 Jan 2017 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
कैंप भवन निर्माण में दी जा रही कम मजदूरी

मजदूर यूनियन के अध्यक्ष मजदूरों से मिल कर जानकारी ली सिमडेगा : झारखंड मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर वहां संचालित विकास कार्यों में लगे मजदूरों की मजदूरी की जानकारी ली. श्री सिंह ने सर्वप्रथम बीरू में हो रहे सीआरपीएफ कैंप भवन निर्माण कार्य में लगे मजदूरों […]

विज्ञापन
मजदूर यूनियन के अध्यक्ष मजदूरों से मिल कर जानकारी ली
सिमडेगा : झारखंड मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर वहां संचालित विकास कार्यों में लगे मजदूरों की मजदूरी की जानकारी ली. श्री सिंह ने सर्वप्रथम बीरू में हो रहे सीआरपीएफ कैंप भवन निर्माण कार्य में लगे मजदूरों एवं समाहरणालय के निकट पुलिस लाइन निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से मुलाकात की.मजदूरों ने जानकारी दी कि सरकार द्वारा निर्धारित दर से काफी कम मजदूरी दी जा रही है.
मजदूरों ने बताया कि उन्हें प्रत्येक दिन मात्र 160-170 रुपये के हिसाब से मजदूरी दी जा रही है. श्री सिंह ने जलडेगा प्रखंड के बरवाडीह में सड़क, गार्डवाल एवं पुलिया निर्माण का भी जायजा लिया. यहां पर मजदूरों को 150-160 रुपये के हिसाब से मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है. राजेश सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा 225 रुपये मजदूरी दर निर्धारित की जा रही है, किंतु ठेकेदारों एवं बिचौलियों द्वारा मजदूरों का शोषण किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola