मारवाड़ी समाज से प्रेरणा लेने की जरूरत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2017 12:42 AM
विज्ञापन
क्षेत्र के विकास में समाज की अग्रणी भूमिका सिमडेगा : स्थानीय आनंद भवन में जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में प्रमंडलीय स्तरीय अधिवेशन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक विमला प्रधान एवं विशिष्ट अतिथि उपायुक्त विजय कुमार सिंह, आइटीडीए के निदेशक बी माहेश्वरी थे. अधिवेशन में कई प्रांतीय स्तर के समाज के […]
विज्ञापन
क्षेत्र के विकास में समाज की अग्रणी भूमिका
सिमडेगा : स्थानीय आनंद भवन में जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में प्रमंडलीय स्तरीय अधिवेशन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक विमला प्रधान एवं विशिष्ट अतिथि उपायुक्त विजय कुमार सिंह, आइटीडीए के निदेशक बी माहेश्वरी थे. अधिवेशन में कई प्रांतीय स्तर के समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे.
कार्यक्रम में सिमडेगा के अलावा रांची, खूंटी, गुमला एवं लोहरदगा के मारवाड़ी समाज के लोगों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उदघाटन विधायक विमला प्रधान ने किया. मुख्य अतिथि ने कहा कि सभी क्षेत्रों में मारवाड़ी समाज का अग्रणी भूमिका रही है. इससे अन्य समाज के लोगों को प्ररेणा लेने की आवश्यकता है. सामाजिक कार्यों में ही उनका सराहनीय योगदान रहता है. उपायुक्त विजय कुमार सिंह ने कहा कि मारवाड़ी समाज के लोग मदद के लिये भी हमेशा आगे रहते हैं. समाज के लोग संगठन को मजबूत बनायें और निरंतर आगे बढ़ते रहें. आइटीडीए के निदेशक बी माहेश्वरी ने कहा कि मारवाड़ी समाज को अपनी भाषा एवं संस्कृति को भी बचाये रखने की आवश्यकता है.
प्रांतीय अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विनय सरावगी, प्रांतीय महामंत्री बसंत कुमार मित्तल, किशोर मंत्री आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये. स्वागत भाषण मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने किया. कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार शर्मा ने किया.
इन लोगों ने दर्ज करायी उपस्थिति : कार्यक्रम में भागचंद्र पोद्दार, राजकुमार केडिया, अशोक नारसरिया,कैलाश अग्रवाल,नंदकिशोर अग्रवाल,शंकर लाल अग्रवाल, रामवतार बंसल,शंभु लाल अग्रवाल, ओमप्रकाश शर्मा,पवन जैन , अशोक जैन,संजय अग्रवाल, राम प्रताप अग्रवाल,कैलाश प्रसाद अग्रवाल, नवीन मातनहेलिया,मनोज अग्रवाल, विनोद कुमार बाबा, राधेश्याम मित्तल,रविशंकर शर्मा, मनोज बजाज,महावीर साहू, पवन अग्रवाल,श्रीपाल जैन, शेखर जैन,शिव प्रसाद राजगढ़िया,दीपक कुमार, भीम प्रसाद शर्मा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










