बच्चों ने पर्यटन स्थलों का उठाया आनंद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2017 12:42 AM

विज्ञापन

सिमडेगा : उच्च विद्यालय बसिया के छात्र-छात्राएं शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण पर सिमडेगा पहुंचे. इस दौरान बच्चों ने शहरी क्षेत्र स्थित जयप्रकाश नारायण उद्यान, रामरेखाधाम , केलाघाघ डैम सहित अन्य स्थलों का भ्रमण किया. भ्रमण के दौरान बच्चों ने विभिन्न पर्यटन स्थलों का आनंद उठाया. रामरेखा धाम की सुंदरता देख कर बच्चे काफी खुश हुए. […]

विज्ञापन
सिमडेगा : उच्च विद्यालय बसिया के छात्र-छात्राएं शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण पर सिमडेगा पहुंचे. इस दौरान बच्चों ने शहरी क्षेत्र स्थित जयप्रकाश नारायण उद्यान, रामरेखाधाम , केलाघाघ डैम सहित अन्य स्थलों का भ्रमण किया. भ्रमण के दौरान बच्चों ने विभिन्न पर्यटन स्थलों का आनंद उठाया. रामरेखा धाम की सुंदरता देख कर बच्चे काफी खुश हुए. वहीं केलाघाघ डैम को देख कर भी बच्चे उत्साहित नगर आये. केलाघाघ डैम परिसर में बच्चों के लिये भोजन का भी प्रबंध किया गया था.शैक्षणिक भ्रमण का नेतृत्व शिक्षक आनंद राम, योगेश उरांव, शिवराम पाल, माकुस खेस, प्रदीप कुमार, श्रीमती कुमारी, लवली , निशा लकड़ा आदि कर रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola