युवा जगेंगे, तो देश जगेगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2016 7:56 AM
विज्ञापन
युवा जागरण विवेक रथ यात्रा पहुंचा सिमडेगा सिमडेगा : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस महोत्सव पर रामकृष्ण मिशन आश्रम दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र रांची एवं झारखंड पर्यटन, कला संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग के सहयोग से निकाला गया युवा जागरण विवेक रथ रविवार को सिमडेगा पहुंचा. शहरी क्षेत्र के महावीर चौक […]
विज्ञापन
युवा जागरण विवेक रथ यात्रा पहुंचा सिमडेगा
सिमडेगा : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस महोत्सव पर रामकृष्ण मिशन आश्रम दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र रांची एवं झारखंड पर्यटन, कला संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग के सहयोग से निकाला गया युवा जागरण विवेक रथ रविवार को सिमडेगा पहुंचा.
शहरी क्षेत्र के महावीर चौक पर प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं नागरिकों द्वारा विवेक रथ का स्वागत किया गया. इस मौके पर चलचित्र के माध्यम से स्वामी विवेकानंद की जीवनी, संदेश एवं विचारों से अवगत कराया गया. साथ ही युवाओं को स्वावलंबी बनने, आत्म विश्वास जगाने, देश प्रेम एवं निष्ठावान नागरिक बनने की सीख दी गयी. संदेश में कहा गया है कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत थे. उनकी जीवनी से हमें सीख लेने की जरूरत है.
चलचित्र के माध्यम से उनके द्वारा दिये गये संदेश दर्शाते हुए कहा गया कि युवा जगेगा, तभी देश जगेगा. देश का विकास युवाओं के हाथ में है. रथ यात्रा में मंगेश झा, अमित, अभिनव,सुमित्रा , सहदेव प्रधान, सौरभ , आदित्य, सुभाशीष,राहुल व हिमांशु आदि शामिल हैं. इस अवसर पर मुख्य रूप से सीओ प्रवीण कुमार सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुमार मयंक भूषण, प्रो देवराज प्रसाद, प्रो निरंजन प्रसाद, राजेंद्र साहू, संजय ठाकुर, दीपक पुरी, अनूप प्रसाद, पवन जैन, लवीन सिंह, कौशल रोहिल्ला, राजेश शर्मा व कौशल राज सिंह देव के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










