2017 को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जायेगा : विधायक

कोलेबिरा के सरंगापानी में विकास पर्व कार्यक्रम का आयोजन कोलेबिरा : रघुवर सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विकास पर्व के रूप में मनाया जा रहा है. इसी क्रम में कोलेबिरा प्रखंड के सरंगापानी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक […]
कोलेबिरा के सरंगापानी में विकास पर्व कार्यक्रम का आयोजन
कोलेबिरा : रघुवर सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विकास पर्व के रूप में मनाया जा रहा है. इसी क्रम में कोलेबिरा प्रखंड के सरंगापानी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विमला प्रधान उपस्थित थीं. उन्होंने कहा कि झारखंड में जो काम 17 साल में नहीं पूरा किया गया, उसे रघुवर सरकार ने दो साल में पूरा कर दिया. वर्ष 2017 को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जायेगा.
उन्होंने कहा कि दो साल के अंदर गरीबों एवं किसानों के लिए कई योजनाएं चलायी गयी. केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को उठाना चाहिए. सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, स्थानीय नीति, पंचायत सचिवालय का गठन, सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन एवं सरलीकरण, रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय गठन, जेपीएससी एवं एसएससी परीक्षा में स्थानीय भाषा को शामिल कर सराहनीय काम किया है.
इसके अलावा बजट पूर्व लोगों से राय लेकर बजट बनायी गयी. साथ ही बेहतर सुझाव देने वालों को सम्मानित किया गया. साथ ही कमल क्लब का गठन भी किया गया. भाजपा जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर ने कहा कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन के बारे में विपक्ष द्वारा दुष्प्रचार किया जा रहा है. आदिवासियों को बरगलाने का प्रयास किया जा रहा है. सीएनटी-एसपीटी एक्ट राज्य हित में है. इस अवसर पर मनोज नागेसिया, डीबी सिंह , मुखिया आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये.संचालन प्रखंड अध्यक्ष रूपधर सिंह ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




