सिमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या
Updated at : 23 Dec 2016 3:47 PM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : कोलेबिरा थाना क्षेत्र के टुटिकेल में गुरुवार की रात पीएलएफआई ने विजय कण्डुलना नामक एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार.गुरुवार की रात पीएलएफआई के नक्सली टुटिकेल निवासी विजय कण्डुलना के घर पहुँचे. घर का दरवाजा खुलावा कर विजय कण्डुलना को बाहर से बाहर […]
विज्ञापन
सिमडेगा : कोलेबिरा थाना क्षेत्र के टुटिकेल में गुरुवार की रात पीएलएफआई ने विजय कण्डुलना नामक एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार.गुरुवार की रात पीएलएफआई के नक्सली टुटिकेल निवासी विजय कण्डुलना के घर पहुँचे. घर का दरवाजा खुलावा कर विजय कण्डुलना को बाहर से बाहर निकाला. बाहर निकालने के बाद उसे गोली मार दी.
घटना की जिम्मेवारी लेते हुए पीएलएफआई के सिमडेगा कोलेबिरा एरिया कमांडर विजय टाइगर ने फोन पर बताया की विजय कण्डुलना चोरी की घटना को अंजाम देने के साथ हथियार के बल पर लड़कियों से बलात्कार करता था. संगठन ने न्याय के तहत उसकी हत्या की है. नक्सली ने बताया की मृतक के पास से 9 एमएम का पिस्टल भी बरामद किया गया है. घटना की सुचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस भी मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




