स्वास्थ्य कार्यक्रमों को धरातल पर उतारें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Dec 2016 8:17 AM
विज्ञापन
सिमडेगा : सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय स्वास्थ्य मेला का उदघाटन किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त विजय कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ एजाज अशरफ उपस्थित थे. कार्यक्रम का उदघाटन उपायुक्त ने किया. स्वास्थ्य मेला में लोगों को विभिन्न […]
विज्ञापन
सिमडेगा : सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय स्वास्थ्य मेला का उदघाटन किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त विजय कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ एजाज अशरफ उपस्थित थे.
कार्यक्रम का उदघाटन उपायुक्त ने किया. स्वास्थ्य मेला में लोगों को विभिन्न प्रकार की बीमारियों एवं उसके इलाज की जानकारी दी जा रही है. साथ ही सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है. कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा कई लाभकारी योजनाएं चलायी जा रही हैं, जिसका लाभ लोगों में मिले यह सुनिश्चित करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों को धरातल पर उतारें. सरकार द्वारा स्वास्थ्य योजनाओं के संचालन के लिए करोड़ों खर्च किये जा रहे हैं, तो यह जरूरी है कि योजनाओं का लाभ लोगों को मिले.
उपायुक्त श्री सिंह ने कहा कि असाध्य रोगों के इलाज के लिए सरकार द्वारा सहायता राशि दी जाती है, किंतु जानकारी नहीं होने के कारण लोग इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं.
स्वास्थ्य कर्मी इसका प्रचार-प्रसार करें, ताकि लोग लाभान्वित हो सकें. सिविल सर्जन डॉ एजाज अशरफ ने कहा कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कार्यक्रमों के संचालन में विशेष ध्यान रखें, ताकि सभी योजनाएं सुचारू पूर्वक संचालित हो सकें. कार्यक्रम में दौरान कैशलेस ट्रांजेक्शन की जानकारी भी दी गयी.
कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम समन्वयक हाकिम प्रधान ने किया.कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसीएमओ, डॉ आनंद खाखा, डॉ भगत, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनिल बरला के अलावा काफी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










