सिमडेगा का नाम पूरे विश्व में रोशन करें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Dec 2016 8:16 AM
विज्ञापन
सिमडेगा : राजकीय कन्या मध्य विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में राष्ट्रीय स्तरीय अंडर 17 महिला हॉकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर लौटी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. स्वर्ण पदक जीतने वाली झारखंड की टीम में 18 में से 16 खिलाड़ी सिमडेगा की थी. उक्त सभी खिलाड़ियों को 11-11 […]
विज्ञापन
सिमडेगा : राजकीय कन्या मध्य विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में राष्ट्रीय स्तरीय अंडर 17 महिला हॉकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर लौटी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. स्वर्ण पदक जीतने वाली झारखंड की टीम में 18 में से 16 खिलाड़ी सिमडेगा की थी.
उक्त सभी खिलाड़ियों को 11-11 सौ रुपये एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि उपायुक्त विजय कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी राजीव रंजन सिंह, एसडीओ फैज अहमद मुमताज उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान गीत-नृत्य भी हुअा. उपायुक्त विजय कुमार सिंह ने कहा कि खिलाड़ी सिमडेगा का नाम पूरे विश्व में रोशन करें. कई खिलाड़ी अब तक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाते हुए जिला एवं राज्य का नाम रोशन कर चुके हैं.
हॉकी के क्षेत्र में सिमडेगा का बड़ा नाम है. हॉकी को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन द्वारा सहयोग दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम यहां उपलब्ध हो चुका है. हॉकी अकादमी के लिए प्रयास जारी है. एसपी राजीव रंजन सिंह ने कहा कि सिमडेगा हॉकी का खान है. यहां पर प्रतिभाओं की कमी नहीं है. जिले में हॉकी के लिए हर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा. कार्यक्रम का संचालन हॉकी संघ के महासचिव मनोज कोनबेगी एवं जिला खेल प्रभारी सह सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










