विकास पर्व के रूप में मनेगी वर्षगांठ : समीर
Updated at : 16 Dec 2016 8:13 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के गुलजार गली स्थित होटल अपर्णा पैलेस में भारतीय जनता पार्टी जिला समिति की बैठक जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष समीर उरांव, विधायक विमला प्रधान, प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णमाल, प्रदेश सचिव भुवनेश्वर साव मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष समीर उरांव […]
विज्ञापन
सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के गुलजार गली स्थित होटल अपर्णा पैलेस में भारतीय जनता पार्टी जिला समिति की बैठक जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष समीर उरांव, विधायक विमला प्रधान, प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णमाल, प्रदेश सचिव भुवनेश्वर साव मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष समीर उरांव ने कहा कि भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर दूसरी वर्षगांठ को विकास पर्व के रूप में वृहद पैमाने पर मनाया जायेगा. इसके तहत 23 से 26 दिसंबर तक मंडल व जिला स्तर पर कार्यक्रम होंगे.
उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार ने इन दो वर्षों में कई कल्याणकारी योजनाएं चलायी गयी हैं. किंतु जानकारी के अभाव में इसका लाभ लोग नहीं उठा पा रहे हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी है कि सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायें. श्री उरांव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व को दिखा दिया है कि बेहतर शासक कैसा होता है.
पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है. विधायक विमला प्रधान ने कहा कि रघुवर सरकार तेजी के साथ राज्य का विकास कर रही है. सरकार ने गांव को जोड़ने के लिये अनेकों सड़क बना रही है तथा सिंचाई के लिये बेहतर व्यवस्था की है. इसके अलावा सरकार द्वारा गरीबों व महिलाओं के लिये भी कई योजनाएं चला रही हैं. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करें. इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णमाल, प्रदेश सचिव भुवनेश्वर साव, कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश साहू आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये.
इस मौके पर आशीष सिंह के नेतृत्व में आजसू के 22 कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. बैठक में मुख्य रूप से दुर्गविजय सिंह देव, मनोज नागेसिया,संजय सिंधिया, शीला देवी,उमेश प्रसाद, अनूप प्रसाद, कृष्णा बड़ाइक, रामचंद्र साय, कृष्णा कोटवार, नवीन सिंह, संजय शर्मा, सुरेंद्र प्रसाद, अजीत टोपनो, संजय केवट, संजय सिंह, नंदनी दास, राजमनी प्रधान, सुशीला देवी, रूनी कुमारी, अशोक गुप्ता, घनश्याम सिंह, संदीप बड़ाइक , संजीत यादव के अलावा काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




