BREAKING NEWS
आग से झुलस कर पति-पत्नी घायल
बानो : प्रखंड के बिंतुका गांव में आग से झुलस कर पति-पत्नी घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक, बिंतुका निवासी देवकी देवी चूल्हा के पास साफ-सफाई कर रही थी. इसी क्रम में आग के चपेट में आ गयी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. आग लगने के बाद वह चिल्लाते हुए घर से […]
बानो : प्रखंड के बिंतुका गांव में आग से झुलस कर पति-पत्नी घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक, बिंतुका निवासी देवकी देवी चूल्हा के पास साफ-सफाई कर रही थी. इसी क्रम में आग के चपेट में आ गयी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. आग लगने के बाद वह चिल्लाते हुए घर से बाहर निकली. महिला के पति फुलेश्वर सिंह ने आग बुझाने का प्रयास करने लगा. आग बुझाने के क्रम में फुलेश्वर सिंह के दोनों हाथ झुलस गये. दोनों का इलाज बानो स्थित स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement