हादसे में मोटरसाइकिल चालक घायल
Updated at : 29 Nov 2016 8:27 AM (IST)
विज्ञापन

ठेठइटांगर : थाना क्षेत्र के नंदीधाम अलसंगा मोड़ के निकट सिमडेगा-राउरकेला मुख्य पथ पर सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. ताराबोगा गिरजाटोली निवासी थोमस केरकेट्टा मोटरसाइकिल से सिमडेगा की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में नंदधाम मोड़ के निकट एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया. हादसे में थोमस […]
विज्ञापन
ठेठइटांगर : थाना क्षेत्र के नंदीधाम अलसंगा मोड़ के निकट सिमडेगा-राउरकेला मुख्य पथ पर सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. ताराबोगा गिरजाटोली निवासी थोमस केरकेट्टा मोटरसाइकिल से सिमडेगा की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में नंदधाम मोड़ के निकट एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया. हादसे में थोमस केरकेट्टा का बायां पैर टूट गया. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायल को रेफरल अस्पताल में भरती कराया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




