मुंगेर में सुबह 7 बजे से ही झुलसाने लगी धूप, 41 डिग्री जैसी गर्मी का एहसास, IMD ने जारी की चेतावनी
Published by : Pratyush Prashant Updated At : 09 Jun 2026 7:39 AM
मुंगेर में सुबह 7 बजे से ही झुलसाने लगी धूप,
Munger Weather Alert: मुंगेर में सुबह के सात बजते ही लोग पसीने-पसीने होने लगे हैं और दोपहर होते-होते सड़कें पूरी तरह सूनी नजर आने लगी हैं. मौसम विभाग ने भी अब जिले को लेकर एक बड़ा अलर्ट जारी किया है, जिसे नजरअंदाज करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि आज मुंगेर का पारा कहां तक पहुंचने वाला है.
मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट.
Munger Weather Alert: मुंगेर में एक बार फिर गर्मी का असर तेज हो गया है. सोमवार की सुबह सात बजे के बाद ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं. दिन चढ़ने के साथ उमस भी बढ़ती गई, जिससे लोगों को सामान्य तापमान से अधिक गर्मी महसूस हुई. मौसम विभाग ने लोगों को लू और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.
तापमान 39 डिग्री, एहसास 41 डिग्री का
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. हालांकि बढ़ी हुई नमी और उमस के कारण लोगों को 41 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी महसूस हो सकती है.
न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. सुबह से ही आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा.
गर्म हवाओं ने बढ़ाई परेशानी
दिनभर पूरब-उत्तर दिशा से लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलती रहीं. इन हवाओं के कारण वातावरण और अधिक तपिश भरा महसूस हुआ. दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में लोगों की आवाजाही कम देखी गई.
विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और बाहर काम करने वाले लोगों को गर्मी और उमस का सबसे अधिक असर झेलना पड़ा.
लू से बचाव के लिए बरतें सावधानी
मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है. विशेषज्ञों का कहना है कि तेज धूप में लंबे समय तक रहने से लू, डिहाइड्रेशन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है.
लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के और सूती कपड़े पहनने तथा धूप में निकलते समय छाता, टोपी या गमछे का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है.
फिलहाल राहत के आसार कम
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक गर्मी और उमस से तत्काल राहत मिलने की संभावना कम है. तापमान ऊंचा बना रह सकता है और दिन के समय तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है.
ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों और मौसम विभाग की सलाह का पालन करना जरूरी है, ताकि बढ़ती गर्मी के बीच खुद को सुरक्षित रखा जा सके.
Also Read: लोकगायक, अभिनेता से नेता बनने तक, पवन सिंह का ‘पावर स्टार’ सफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










