बानो : डायन-बिसाही के आरोप में महिला की हत्या
Updated at : 10 Jul 2016 8:56 AM (IST)
विज्ञापन

बानो : बानो थाना क्षेत्र के छोटकेतुंगा महादेव टोली में डायन-बिसाही के आरोप में रंगी देवी (65) की हत्या कर दी गयी. पुलिस ने आरोपी महेश सिंह उर्फ पेटू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. रंगी देवी रिश्ते में आरोपी की फुआ लगती थी. घटना के संबंध में बानो थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी […]
विज्ञापन
बानो : बानो थाना क्षेत्र के छोटकेतुंगा महादेव टोली में डायन-बिसाही के आरोप में रंगी देवी (65) की हत्या कर दी गयी. पुलिस ने आरोपी महेश सिंह उर्फ पेटू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. रंगी देवी रिश्ते में आरोपी की फुआ लगती थी. घटना के संबंध में बानो थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस के अनुसार, महेश सिंह उर्फ पेटू सिंह बीमार रहता था. उसे शक था कि उसकी फुआ ने उसे डायन बिसाही कर दिया है, जिससे वह बीमार रहता है.
आठ जुलाई को अपराह्न करीब दो बजे महेश सिंह ने अपनी फुआ को खेत में ले गया, जहां लाठी व ईंट से मार कर उसकी हत्या कर दी. रंगी देवी अपने मायके छोटकेतुंगा में ही रहती थी. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेजा़ साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




