किसी भी हाल में नहीं होने देंगे काम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jul 2016 8:06 AM
किसी भी हालत में नहीं बनने देंगे परियोजना को सिमडेगा : स्थानीय नीति के विरोध में तथा शंख पनबिजली परिजयोजना के विरोध में ग्रामीणों की बैठक खांजालोया पारिश परिसर में आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति के तत्वावधान में हुई. बैठक में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नियेल तिर्की ने कहा कि स्थानीय नीति […]
किसी भी हालत में नहीं बनने देंगे परियोजना को
सिमडेगा : स्थानीय नीति के विरोध में तथा शंख पनबिजली परिजयोजना के विरोध में ग्रामीणों की बैठक खांजालोया पारिश परिसर में आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति के तत्वावधान में हुई. बैठक में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नियेल तिर्की ने कहा कि स्थानीय नीति आदिवासी मूलवासी विरोधी है.
स्थानीय नीति बाहरी लोगों के लिए बनायी गयी है. मोदी सरकार हमारी जमीन को लूटने का प्रयास कर रही है. इसे बरदाश्त नहीं किया जायेगा. आदिवासी मूलवासी एकजुट होकर स्थानीय नीति व पनबिजली परियोजना के लिए सरकार से लड़ेंगे. पन बिजली परियोजना से 500 गांव विस्थापित हो जायेगा.
इस परियोजना को वे लोग कभी लागू नहीं होने देंगे. बैठक में मुख्य रूप से जिप अध्यक्ष मेनोन एक्का, जस्टीन बेक, रेमोन बा, विशाल तिर्की, पतरस एक्का व प्रदीप केसरी के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










