प्रेमी ने शादी से इनकार किया, तो दे दी थी जान
Updated at : 05 Jul 2016 8:28 AM (IST)
विज्ञापन

शिवनाथपुर की चरकी कुमारी ने कुआं में कूद कर जान दी थी पुलिस ने चरकी की मौत की गुत्थी सुलझायी, प्रेमी पकड़ाया सिसई : सिसई थाना की पुलिस ने शिवनाथपुर खड़ियाटोली गांव की 16 वर्षीया चरकी कुमारी की मौत की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस ने उसके प्रेमी गांव के ही विपिन उरांव को गिरफ्तार […]
विज्ञापन
शिवनाथपुर की चरकी कुमारी ने कुआं में कूद कर जान दी थी
पुलिस ने चरकी की मौत की गुत्थी सुलझायी, प्रेमी पकड़ाया
सिसई : सिसई थाना की पुलिस ने शिवनाथपुर खड़ियाटोली गांव की 16 वर्षीया चरकी कुमारी की मौत की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस ने उसके प्रेमी गांव के ही विपिन उरांव को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने विपिन से पूछताछ की. चरकी गर्भवती थी. विपिन ने जब शादी से इनकार किया, तो चरकी ने कुएं में कूद कर जान दे दी थी. विपिन ने पुलिस को बताया कि चरकी के साथ उसका प्रेम प्रसंग था. वह गर्भवती हो गयी थी और शादी के लिए दबाव बना रही थी.
चरकी उसके पास शादी की बात करने आयी थी, तो उसने चरकी को गर्भपात कराने के लिए कहा. इसके बाद चरकी ने जान दी. थाना प्रभारी सुदामा चौधरी ने बताया कि गत 28 जून को चरकी का शव कुएं से मिला था.
उस समय पुलिस के प्रथम अनुसंधान में कुएं में डूबने से चरकी की मौत का पता चला़ बाद में जब मामले की गहराई से जांच की गयी और चरकी का पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखा गया, तो स्पष्ट हुआ कि वह मां बनने वाली थी. इसके बाद उससे जुड़े लोगों से पूछताछ की गयी, तो पता चला कि विपिन का चरकी से प्रेम प्रसंग था. विपिन ने शादी से इनकार किया, इसलिए चरकी ने जान दी थी. आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




