मौलाना शाद टोपी की मांग बढ़ी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jul 2016 8:27 AM
विज्ञापन
सिमडेगा : जैसे-जैसे रमजान का महीना समाप्ति की ओर है, वैसे-वैसे लोगों पर ईद का खुमार चढ़ता जा रहा है. अलविदा जुमा के बाद से ही लोग पूरी तरह ईद की तैयारी में जुट गये हैं. अमीर हो या गरीब, हर परिवार खुशियों का पर्व ईद-उल-फितर की तैयारी में जुट गया है. हर उम्र के […]
विज्ञापन
सिमडेगा : जैसे-जैसे रमजान का महीना समाप्ति की ओर है, वैसे-वैसे लोगों पर ईद का खुमार चढ़ता जा रहा है. अलविदा जुमा के बाद से ही लोग पूरी तरह ईद की तैयारी में जुट गये हैं. अमीर हो या गरीब, हर परिवार खुशियों का पर्व ईद-उल-फितर की तैयारी में जुट गया है. हर उम्र के लोगों को शिद्दत से ईद का इंतजार होता है.
सभी अपने-अपने तरीके से ईद की तैयारी करते हैं तथा एक दूसरे में खुशियां बांटते हैं. इस बार भी ईद को लेकर मुसलिम धर्मावलंबियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है. बाजार की रौनक बढ़ गयी है. ईद की बाजारें सज गयी हैं. सेवई, टोपी व इत्र सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें लगायी गयी हैं.
लोग जम कर खरीदारी कर रहे हैं. सेवई, इत्र एवं खजूर की खरीदारी विशेष रूप से की जा रही है. इस बार 70 रुपये से 300 रुपये तक की सेवइयां बाजार में उपलब्ध हैं. रांची, राउरकेला एवं कोलकाता से सेवइयां बिक्री के लिए मंगायी गयी है. कई प्रकार के इत्र भी बाजार में उपलब्ध हैं. जन्नतुल फिरदौस, खस, मजुआ,जन्नतुल वकी आदि इत्र की मांग ज्यादा है.
वहीं मौलाना शाद टोपी की मांग अधिक है. बाजार में बरकती टोपी, अलमरीन , सुडानी व पल्ला टोपी की भी बिक्री हो रही है. इसके अलावा कपड़े, जूता-चप्पल व श्रृंगार आदि की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है. दुकानों में ग्राहकों का तांता लगा है. ईद ही तैयारी में हर उम्र के लोग जुटे हैं. ईद को लेकर विशेष रूप से बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










