शहीदों के सपनों को करें साकार
Updated at : 01 Jul 2016 7:53 AM (IST)
विज्ञापन

हूल दिवस पर आजसू का आह्वान सिमडेगा : आजसू पार्टी ने हूल दिवस मनाया. इस मौके पर झारखंड के वीर शहीदों को नमन किया गया.आजसू पार्टी के जिला संयोजक तिलका रमण की अगुवाई में जिला समिति, छात्र संघ, नगर समिति, महिला संघ, बुद्धिजीवी मंच के सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लिया. इस मौके पर तिलका […]
विज्ञापन
हूल दिवस पर आजसू का आह्वान
सिमडेगा : आजसू पार्टी ने हूल दिवस मनाया. इस मौके पर झारखंड के वीर शहीदों को नमन किया गया.आजसू पार्टी के जिला संयोजक तिलका रमण की अगुवाई में जिला समिति, छात्र संघ, नगर समिति, महिला संघ, बुद्धिजीवी मंच के सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लिया. इस मौके पर तिलका रमण ने कहा कि बलिदान एवं कुरबानियों के बाद झारखंड प्राप्त हुआ है.
सिदो-कान्हू जैसे वीर सपूतों ने झारखंड के लिए बलिदान दिया, जिसे याद करने की जरूरत है. हमें वीर शहीदों के सपनों को साकार करना होगा. वीर शहीदों ने जो सपना देखा था, उसे पूरा करने के लिए सभी वर्ग के लोगों को आगे आना होगा.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगदीश्वर लोहरा, रवि नायक, मकसूदन यादव, बीरबल महतो, विक्रम महतो, रंथु लोहरा, रतन केसरी, सोनू रमण, राजन, प्रमोद कुल्लू, आशीष सिंह, अतीश कुमार,राधेश्याम महतो, दुर्गेश कुल्लू, दीपक महतो, भीम महतो, जगु,अतीश नायक, अमित केरकेट्टा, सुजीत बड़ाइक, राजा नायक,भोला सिंह, विकास कुमार,गोपाल साह, उत्तम कुल्लू, सोमारी देवी, सोनी देवी, संगीता केरकेट्टा,सुमन बा, शांति कुजूर,मालती सोरेंग, सीमा देवी, रोमी देवी व पार्वती देवी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




