लापरवाही बरतनेवाली सहिया पर होगी कार्रवाई : समन्वयक

Updated at : 28 Jun 2016 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
लापरवाही बरतनेवाली सहिया पर होगी कार्रवाई : समन्वयक

प्रखंड प्रशिक्षक दल की बैठक सिमडेगा : सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में प्रखंड प्रशिक्षण दल (बीटीटी) की बैठक जिला कार्यक्रम समन्वयक हाकिम प्रधान की अध्यक्षता में हुई. बैठक में क्षेत्र में चल रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं पर चर्चा की गयी. सहिया एवं सहिया साथी के कार्यों की समीक्षा की गयी. बैठक में जिला कार्यक्रम […]

विज्ञापन
प्रखंड प्रशिक्षक दल की बैठक
सिमडेगा : सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में प्रखंड प्रशिक्षण दल (बीटीटी) की बैठक जिला कार्यक्रम समन्वयक हाकिम प्रधान की अध्यक्षता में हुई. बैठक में क्षेत्र में चल रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं पर चर्चा की गयी. सहिया एवं सहिया साथी के कार्यों की समीक्षा की गयी. बैठक में जिला कार्यक्रम समन्वयक हाकिम प्रधान ने उपस्थित सभी बीटीटी को कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों में लापरवाही नहीं होनी चाहिए.
क्षेत्र की सहिया पर विशेष ध्यान रखें. जो सहिया कार्य में लापरवाही बरतती हैं, उन पर कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि कई क्षेत्र में सहिया के पद खाली हैं. उक्त रिक्तियों को शीघ्र पूर्ति करें. इसके लिये सहिया का चयन शीघ्र करें. सहिया को निर्देश दें कि गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान रखें. संस्थागत प्रसव के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने की जरूरत है.
श्री प्रधान ने कहा कि धातृ महिला एवं शिशु मृत्यु दर की रिपोर्ट शीघ्र जमा करें. ग्राम स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक नियमित कर गांव की समस्याओं का अवलोकन करें तथा उक्त समस्याओं को जिला स्तर पर लायें, ताकि समस्या का समाधान किया जा सके. बैठक में एसटीटी दीपक बिलुंग सहित प्रखंड के सभी बीटीटी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola