सखुआ के 136 बीम बरामद
Updated at : 27 Jun 2016 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

बानो में लकड़ी लदा ट्रक पकड़ाया बानो : बानो थाना क्षेत्र के उकौली जंगल से गुप्त सूचना के अाधार पर वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी से लदा ट्रक पकड़ा है.लकड़ी की कीमत पांच लाख रुपये बतायी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, वन विभाग को गुप्त सूचना मिली कि उकौली जंगल से […]
विज्ञापन
बानो में लकड़ी लदा ट्रक पकड़ाया
बानो : बानो थाना क्षेत्र के उकौली जंगल से गुप्त सूचना के अाधार पर वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी से लदा ट्रक पकड़ा है.लकड़ी की कीमत पांच लाख रुपये बतायी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, वन विभाग को गुप्त सूचना मिली कि उकौली जंगल से अवैध रूप से लकड़ी लाया जा रहा है. इसके तहत शनिवार रात को दो बजे छापामारी की गयी. वन विभाग की टीम ने एलपी ट्रक को रोका. ट्रक की तलाशी ली गयी. इसमें सखुआ बीम 136 पीस बरामद किया गया. मौका देख कर ट्रक का चालक फरार हो गया. ट्रक का नंबर जेएच जीरो वन एक्स वन 2280 है.
छापामारी अभियान में डीएफअो ताजवीर भगत, सहायक वन संरक्षक अजीत मिंज, कोलेबिरा के रेंजर विनोद कुमार, बानो के रेंजर एसके सिंकू व सिमडेगा के रेंजर सुरेश राम व वनरक्षी लोलस बाड़ा शामिल थे. गाैरतलब हो कि इन दिनों बानो क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से अवैध रूप से पेड़ की कटाई की जा रही है. प्रखंड के बेडोहोजेंर, बुरुहोजंर, उकौली, डुमरिया व सेतासोया बांकी क्षेत्र में लकड़ी की कटाई की जा रही है. इधर, वन विभाग की कार्रवाई से लकड़ी माफिया में हड़कंप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




