विद्युत कार्यालय घेरा

Updated at : 11 May 2016 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
विद्युत कार्यालय घेरा

गुस्सा. बिजली की लचर व्यवस्था से नाराज सिमडेगा : विद्युत ट्रांसफारमर की दयनीय स्थिति, जर्जर तार एवं लॉ वोल्टेज से परेशान सलडेगा टोंगरीटोली के विद्युत उपभोक्ताओं ने मंगलवार को विद्युत कार्यालय का घेराव किया. गुस्साये लोगों ने पूरे शहरी क्षेत्र की लाइन बंद करा दी. 11 मई को 100 केवीए का ट्रांसफारमर लगा दिये जाने […]

विज्ञापन
गुस्सा. बिजली की लचर व्यवस्था से नाराज
सिमडेगा : विद्युत ट्रांसफारमर की दयनीय स्थिति, जर्जर तार एवं लॉ वोल्टेज से परेशान सलडेगा टोंगरीटोली के विद्युत उपभोक्ताओं ने मंगलवार को विद्युत कार्यालय का घेराव किया. गुस्साये लोगों ने पूरे शहरी क्षेत्र की लाइन बंद करा दी.
11 मई को 100 केवीए का ट्रांसफारमर लगा दिये जाने का आश्वासन मिलने के बाद घेराव कर रहे लोग शांत हुए़ घेराव कर रहे लोगों का कहना था कि एक सप्ताह पूर्व भी विद्युत कार्यालय का घेराव किया गया था. उस वक्त एक सप्ताह के अंदर नया ट्रांसफारमर लगा दिये जाने का आश्वासन दिया गया था, किंतु अब तक ट्रांसफारमर नहीं लगाया गया. पिछले कई माह से विद्युत व्यवस्था से टोंगरीटोली के लोग परेशान हैं.
मुहल्ले में लगभग 250 घर हैं, किंतु मात्र 63 केवीए का ही विद्युत ट्रांसफारमर लगाया है. ट्रांसफारमर पर लोड अधिक होने से लो वोल्टेज की समस्या है़ पोल पर लगाये गये तार की भी स्थिति जर्जर हो गयी. कई जगहों पर तार झूल रहा़ आये दिन तार टूटते रहते हैं.
इस संबंध में कई बार विभागीय पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया, किंतु नतीजा सिफर निकला. घेराव की सूचना मिलते ही कार्यपालक अभियंता महादेव मुरमू कार्यालय पहुंचे़ उन्होंने घेराव कर रहे लोगों से बातचीत की और 11 मई को 100 केवीए का ट्रांसफारमर लगाने का आश्वासन दिया. इधर, घेराव की सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गयी़ विभागीय पदाधिकारियों के आश्वासन के बाद उपभोक्ता शांत हुए.आश्वासन के बाद शहरी क्षेत्र का लाइन चालू कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola