भव्य शोभायात्रा निकली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 May 2016 6:09 AM
विज्ञापन
सिमडेगा : भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में मारवाड़ी ब्राह्मण सभा एवं मारवाड़ी ब्राह्मण युवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा की शुरुआत राम जानकी मंदिर परिसर से की गयी. शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु मुख्य पथ, महावीर चौक, झूलन सिंह चौक होते हुए मेडिकल चौक तक गये. यहां […]
विज्ञापन
सिमडेगा : भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में मारवाड़ी ब्राह्मण सभा एवं मारवाड़ी ब्राह्मण युवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा की शुरुआत राम जानकी मंदिर परिसर से की गयी. शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु मुख्य पथ, महावीर चौक, झूलन सिंह चौक होते हुए मेडिकल चौक तक गये.
यहां से वापस मुख्य पथ होते हुए नीचे बाजार पेट्रोल पंप तक गये. यहां से जैन भवन पहुंचे़ शोभा यात्रा के पूर्व निशान की पूजा अर्चना की गयी. शोभा यात्रा में शामिल लोगों को तिलक लगाया गया. इसमें शामिल श्रद्धालु अपने हाथों में निशान पकड़े हुए थे तथा परशुराम भगवान के जयकारे लगा रहे थे. शोभा यात्रा में भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी भी प्रस्तुत की गयी. इसका नेतृत्व ओमप्रकाश शर्मा, कैलाश शर्मा, अशोक शर्मा, वेद प्रकाश नागवान, संजय शर्मा, प्रदीप शर्मा, विद्या बंधु शास्त्री, श्रीपति गिरी, रामप्रताप शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा गायत्री के अलावा ब्राह्मण महिला समिति के सदस्य कर रहे थे.
अग्रवाल सभा ने सम्मानित किया : अग्रसेन चौक के निकट अग्रवाल सभा द्वारा शोभा यात्रा में शामिल मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया. पदाधिकारियों को गुलदस्ता भेंट कर एवं माला पहना कर सम्मानित किया. सम्मानित करने वालों में अग्रवाल सभा के शंकर लाल अग्रवाल, जगदीश गोयल, राधे श्याम मित्तल,पवन जैन, अमरनाथ बामलिया आदि शामिल थे.
शोभा यात्रा में शामिल लोगों के लिए विभिन्न स्थलों पर शीतल पेयजल का भी प्रबंध किया गया था. अग्रसेन चौक के निकट रामरेखा धाम सेवा समिति द्वारा, महावीर चौक के निकट तूफान क्लब द्वारा, झूलन सिंह चौक के निकट रितेश मेडिकोज द्वारा शीतल पेय का प्रबंध किया गया था.
गोष्ठी का आयोजन : शोभायात्रा के बाद जैन भवन में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ लोगों ने समाज के विकास पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम के दौरान क्रिकेट प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया. हवन एवं पूजन का भी आयोजन किया गया. आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर ओमप्रकाश शर्मा,आचार्य वासुदेव गौतम, विद्या बंधु शास्त्री, ओमप्रकाश अग्रवाल व नगर परिषद उपाध्यक्ष संतोष देवी आदि ने अपने विचार व्यक्त किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










