योजना को हर हाल में सफल बनायें
Updated at : 03 Mar 2016 12:47 AM (IST)
विज्ञापन

बाल संरक्षण योजना पर कार्यशाला सिमडेगा : नगर भवन में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तत्वावधान में समेकित बाल संरक्षण योजना को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इसलामुल हक, बीडीओ बंधन लौंग, प्रमुख तिमानियुस खाखा एवं बाल संरक्षण समिति के तेजबल शुभम […]
विज्ञापन
बाल संरक्षण योजना पर कार्यशाला
सिमडेगा : नगर भवन में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तत्वावधान में समेकित बाल संरक्षण योजना को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इसलामुल हक, बीडीओ बंधन लौंग, प्रमुख तिमानियुस खाखा एवं बाल संरक्षण समिति के तेजबल शुभम मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम में उपस्थित आंगनबाड़ी सेविका एवं जन प्रतिनिधियों को संबोधित करते जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इसलामुल हक ने कहा कि समेकित बाल संरक्षण योजना को हर हाल में सफल बनाना है.
यह योजना महिलाओं एवं बच्चों के लिए काफी लाभकारी है, जिसका लाभ सभी को मिले, यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है. बाल संरक्षण समिति के तेज बल शुभम ने समेकित बाल संरक्षण योजना की जानकारी दी़ बताया कि इस योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से छह माह से छह वर्ष के बच्चे तथा गर्भवती व धातृ महिलाओं को पोषाहार देना है. स्वामी विवेकानंद नि:शक्त योजना के तहत सभी नि:शक्त को मासिक चार सौ रुपये देने का प्रावधान है. विकलांग विद्यार्थी के लिए भी छात्रवृत्ति योजना दी गयी है.
उन्होंने मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना, स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना, मनरेगा, इंदिरा आवास, बिरसा आवास योजना,अंत्योदय व अन्नपूर्णा योजना आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. कार्यशाला में आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं ने अपनी समस्याओं से उपस्थित पदाधिकारियों को अवगत कराया. उपस्थित जन प्रतिनिधियों से समेकित बाल संरक्षण योजना में सहयोग करने का आग्रह किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




