विकास में महिलाओं की मुख्य भूमिका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Feb 2016 5:44 AM
सिमडेगा : नानेसेरा पल्ली में तुमडेगी भिखारिएट कैथोलिक महिला संघ की रैली आयोजित की गयी. कार्यक्रम का उदघाटन रेभ फादर पीटर मिंज, पल्ली पुरोहित फादर अजीत, सिस्टर एवं सभा नेत्री ने किया. इस अवसर पर मिस्सा अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया. मिस्सा अनुष्ठान फादर पीटर मिंज ने संपन्न कराया. प्रार्थना सभा का भी आयोजन […]
सिमडेगा : नानेसेरा पल्ली में तुमडेगी भिखारिएट कैथोलिक महिला संघ की रैली आयोजित की गयी. कार्यक्रम का उदघाटन रेभ फादर पीटर मिंज, पल्ली पुरोहित फादर अजीत, सिस्टर एवं सभा नेत्री ने किया. इस अवसर पर मिस्सा अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया.
मिस्सा अनुष्ठान फादर पीटर मिंज ने संपन्न कराया. प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया. मिस्सा अनुष्ठान के दौरान फादर पीटर मिंज ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की अहम भूमिका है. महिलाएं ही परिवार व समाज में एकजुटता लाने का काम कर सकती हैं. कहा कि महिलाओं को सशक्त बनने की आवश्यकता है. महिलाएं सशक्त होंगी, तभी समाज सशक्त होगा. फादर मिंज ने कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना है. जागरूकता की कमी के कारण ही हम आज पिछड़ रहे हैं.
हम अपने अधिकारों से वंचित हो रहे हैं. रैली में तुमडेगी, बानाबिरा, करंगागुड़ी, कोचेडेगा, नानेसेरा सहित अन्य गांव की महिलाएं उपस्थित थीं. कार्यक्रम को सफल बनाने में फादर पीटर, दमासियुस, ललित, जेरोम, सिस्टर अगाथा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










