संत रविदास के आदर्शों को अपनायें : विधायक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Feb 2016 1:24 AM
विज्ञापन
– संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनायी गयी – शहरी क्षेत्र में निकली शोभायात्रा सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के हरिपुर में सोमवार को संत रविदास जी की जयंती मनायी गयी. जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विमला प्रधान उपस्थित थीं. इस अवसर पर शोभायात्रा भी निकाली गयी. शोभायात्रा में शामिल […]
विज्ञापन
– संत रविदास की जयंती
धूमधाम से मनायी गयी
– शहरी क्षेत्र में निकली शोभायात्रा
सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के हरिपुर में सोमवार को संत रविदास जी की जयंती मनायी गयी. जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विमला प्रधान उपस्थित थीं. इस अवसर पर शोभायात्रा भी निकाली गयी. शोभायात्रा में शामिल समाज के लोग भक्ति गीतों पर झूमते हुए पेट्रोल पंप तक आये.
जयंती पर हरिपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक विमला प्रधान का स्वागत किया गया. विधायक ने कहा कि जाति, धर्म से ऊपर उठ कर लोग अपने कर्मों पर ध्यान दें. कर्म के आधार पर ही व्यक्ति महान होता है. लोगों के अच्छे कर्मों को ही याद किया जाता है. विधायक ने कहा कि अपने कर्मों की वजह से ही संत रविदास सभी समाज के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बन गये थे़ उनसे आदर्शों से लोगों को प्रेरणा लेने की जरूरत है़ जिला योजना पदाधिकारी गनौरी मोची ने कहा कि संत रविदास सभी जाति के लोगों के लिए आदरणीय थे़
उन्होंने मानव समाज को एक नयी दिशा दी है. कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर, योगेंद्र राम, जीतनाथ राम, नारायण राम ने अपने विचार रखे़ गुड़िया कुमारी व चंदा कुमारी ने संत रविदास की जीवनी पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम को सफल बनाने में रवींद्र कुमार, बैजू राम, फागू राम, विनोद राम, शंकर राम, रामप्रसाद राम, सोकर राम व पिंगला देवी के अलावा अन्य की भूमिका सराहनीय रही़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










