सरकार सिर्फ काम लेना जानती है
Updated at : 17 Feb 2016 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक सिमडेगा : स्थानीय जयप्रकाश नारायण उद्यान में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री सह अखिल भारतीय कर्मचारी महासंघ के प्रभारी जयंती लाल उपस्थित थे. मौके पर श्री लाल ने कहा कि सेविका-सहायिका से सरकार सिर्फ काम लेना […]
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक
सिमडेगा : स्थानीय जयप्रकाश नारायण उद्यान में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री सह अखिल भारतीय कर्मचारी महासंघ के प्रभारी जयंती लाल उपस्थित थे. मौके पर श्री लाल ने कहा कि सेविका-सहायिका से सरकार सिर्फ काम लेना जानती है, दाम देना नहीं जानती. सेविकाओं से अनेक कार्य कराये जाते हैं, जो गलत है.
तमिलनाडु एवं पांडिचेरी प्रदेश में सेविकाओं को सरकारी कर्मचारी घोषित किया गया है तथा 18000 वेतन दिया जाता है. किंतु झारखंड में चंद रुपये से ही काम चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ लगातार केंद्र सरकार पर दबाव बना रहा है. ताकि आंगनबाड़ी कर्मचारियों को ग्रेच्युटी , पेंशन, मेडिकल , सेवा शर्त, 20 हजार रुपये वेतन आदि का लाभ मिल सके. उन्होंने यह भी बताया कि संघ ने सभी जिलों में 24 फरवरी को धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर दबाव बनाने का निर्णय लिया है. जब तक सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती, हमें लगातार आंदोलन करना होगा.
प्रदेश संगठन मंत्री रामचंद्र गोप ने कहा कि अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ झारखंड में होने जा रहा है. इस अवसर पर मुख्य रूप से अविनासी बिलासी सोरेंेग, कुष्मावती देवी, विद्या तिर्की, मरिया गोरेती , अंजेला डुंगडुंग, जसिंता लकड़ा, मगरिता केरकेट्टा,कमला देवी, उमा देवी, अगस्टीना केरकेट्टा सहित काफी संख्या में सेविका-सहायिका उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




