हर बच्चा को दवा खिलायें

Updated at : 11 Feb 2016 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
हर बच्चा को दवा खिलायें

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम सिमडेगा : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका उच्च विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का उदघाटन किया गया़ स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष मेनोन एक्का एवं विशिष्ट अतिथि जिप उपाध्यक्ष बिरसा मांझी उपस्थित थे. मेनोन एक्का ने राष्ट्रीय […]

विज्ञापन
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम
सिमडेगा : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका उच्च विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का उदघाटन किया गया़ स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष मेनोन एक्का एवं विशिष्ट अतिथि जिप उपाध्यक्ष बिरसा मांझी उपस्थित थे.
मेनोन एक्का ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का उदघाटन एक बच्ची को एलबेंडाजोल दवा खिला कर किया. उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा कृमि की दवा से वंचित नहीं रहे, यह सुनिश्चित करने की जरूरत है.
कृमि से मुक्ति ही बच्चों की शक्ति है. बच्चे स्वस्थ्य रहेंगे, तभी हमारा समाज एवं परिवार स्वस्थ्य रहेगा.डॉ आनंद खाखा ने कहा कि पूरे देश में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत एक साल से दो साल तक के बच्चों को दो सौ एमजी एवं दो साल से 19 साल तक के बच्चों को चार सौ एमजी एलबेंडाजोल की गोली दी जानी है. उक्त गोली कृमि नाशक होती है. कहा कि एक से पांच साल के तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में एवं छह से 19 साल तक के बच्चों को उनके स्कूल में दवा दी जायेगी. सिविल सर्जन डॉ बेनेदिक मिंज ने कहा कि कृमि के संक्रमण से बच्चों के स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है.
कुपोषण, खून की कमी, भूख नहीं लगना , बेचैनी, पेट में दर्द व सूजन, उल्टी व दस्त आदि बीमारियों से जूझना पड़ सकता है. कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनिल बरला ने किया. मौके पर हाकिम प्रधान, अर्पण तिर्की के अलावा विद्यालय की शिक्षिकाएं व बच्चे उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola