प्रमिला व शिलानंद को बेस्ट एथलीट पुरस्कार
Updated at : 09 Feb 2016 1:07 AM (IST)
विज्ञापन

– संत मेरीज स्कूल में खिलाड़ियों का हुआ स्वागत सिमडेगा : गुमला के संत इग्नासियुस विद्यालय में आयोजित एथलीट प्रतियोगिता चक्र व्यूह में सेंट मेरीज स्कूल के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. खिलाड़ियों के सिमडेगा पहुंचने पर सेंट मेरीज हाई स्कूल परिसर में उनका स्वागत किया गया. चक्रव्यूह प्रतियोगिता में सेंट मेरीज स्कूल की प्रमिला […]
विज्ञापन
– संत मेरीज स्कूल में खिलाड़ियों का हुआ स्वागत
सिमडेगा : गुमला के संत इग्नासियुस विद्यालय में आयोजित एथलीट प्रतियोगिता चक्र व्यूह में सेंट मेरीज स्कूल के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. खिलाड़ियों के सिमडेगा पहुंचने पर सेंट मेरीज हाई स्कूल परिसर में उनका स्वागत किया गया.
चक्रव्यूह प्रतियोगिता में सेंट मेरीज स्कूल की प्रमिला कुमारी व शिलानंद ने बेस्ट एथलीट का पुरस्कार जीता. प्रमिला एक सौ मीटर, दो सौ मीटर , चौर सौ मीटर एवं लॉग जंप में प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं शिलानंद ने गोला फेंक, चक्का फेंक एवं बरछा फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया.उक्त दोनोे को पुरस्कार स्वरूप एक-एक साइकिल भी दी गयी. इसके अलावा विद्यालय के एलरिक टोप्पो ने चार सौ मीटर रेस में प्रथम, पवन केरकेट्टा ने दो सौ मीटर रेस में तृतीय स्थान प्राप्त किया.
बालक वर्ग की टीम ने रिले रेस में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया. अन्य वर्गों में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया़ विद्यार्थियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्राचार्य फादर जोन तिर्की, फादर सिकंदर, फादर आइजक टेटे, अनुज बक्शी, संजीव कुमार, ब्रदर अरविंद, ब्रदर सुचित, रंजीत कुजूर, विनिता बिलुंग आदि ने बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




