शिक्षा के साथ बच्चों को संस्कार भी दें
Updated at : 06 Feb 2016 12:04 AM (IST)
विज्ञापन

खेलकूद व झांकी प्रतियोगिता का आयोजन सिमडेगा़ : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच वार्षिकोत्सव मनाया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद के अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नप उपाध्यक्ष संतोष देवी, वार्ड आयुक्त अरुण सिंह,चंद्रेश्वर मुंडा उपस्थित थे. कार्यक्रम का […]
विज्ञापन
खेलकूद व झांकी प्रतियोगिता का आयोजन
सिमडेगा़ : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच वार्षिकोत्सव मनाया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद के अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नप उपाध्यक्ष संतोष देवी, वार्ड आयुक्त अरुण सिंह,चंद्रेश्वर मुंडा उपस्थित थे.
कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि फूलसुंदरी देवी ने भारत माता, ओम एवं सरस्वती माता की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया़ इस अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन अतिथियों ने ध्वजारोहण कर एवं मशाल जला कर किया. बच्चों द्वारा प्रस्तुत झांकी आकर्षण का केंद्र रहा. अतिथियों ने सभी दल द्वारा बनाये गये तंबु का अवलोकन कर सराहना की़ कार्यक्रम के बीच बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया.
अंजलि ग्रुप व तनुजा ग्रुप द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किये गये़ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि फूलसुंदरी देवी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों का मानसिक विकास होता है. उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों को संस्कार भी सिखायें. संस्कार से ही हमारा समाज व परिवार संस्कारी बनता है.
उन्होंने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय के माध्यम से बच्चे अच्छी शिक्षा व संस्कार प्राप्त कर रहे हैं. इस मौके पर वनवासी विकास समिति के उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार भगत ने वनवासी कल्याण केंद्र द्वारा चलाये जा रहे विद्यालयों की जानकारी विस्तार पूर्वक दी. कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र साहू ने किया.
भरत दल रहा अव्वल
खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट किया. परेड एवं योग का प्रदर्शन भी किया. इस मौके पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की गयी. सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. प्रतिभागियों को चार दल में बांटा गया था. भरत दल ने सर्वाधिक 349 अंक प्राप्त कर प्रथम, एकलव्य दल ने 320 अंक प्राप्त कर द्वितीय, अरुणी दल ने 258 अंक प्राप्त कर तृतीय एवं शिवाजी दल ने 214 अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




