शहरी क्षेत्र के 75% लोगों को नहीं मिल रहा पेयजल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2016 7:45 AM

विज्ञापन

रविकांत साहू सिमडेगा : नगर परिषद क्षेत्र के लगभग 75 प्रतिशत आबादी को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है़ शहरी क्षेत्र के 18 वार्ड की आबादी को ध्यान में रखा जाये तो वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 15 लाख गैलन जलापूर्ति की आवश्यकता है. किंतु वर्तमान में सिर्फ डेढ़ लाख गैलन ही जलापूर्ति की जा रही […]

विज्ञापन
रविकांत साहू
सिमडेगा : नगर परिषद क्षेत्र के लगभग 75 प्रतिशत आबादी को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है़ शहरी क्षेत्र के 18 वार्ड की आबादी को ध्यान में रखा जाये तो वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 15 लाख गैलन जलापूर्ति की आवश्यकता है.
किंतु वर्तमान में सिर्फ डेढ़ लाख गैलन ही जलापूर्ति की जा रही है़ वर्तमान में जलापूर्ति सिस्टम को नगर परिषद के अधीन कर दिया है, किंतु नगर परिषद में जलापूर्ति विभाग के मामले में एक भी तकनीकी इंजीनियर नहीं है़
जानकारी के मुताबिक पूर्व कांग्रेसी सांसद स्व साइमन तिग्गा के प्रयास से शहरी क्षेत्र में 1983 में एक पानी टंकी का निर्माण कराया गया था़ पानी टंकी की स्थिति जर्जर हो चुकी है़ शहरी क्षेत्र के कुल आबादी के लिए उक्त पानी टंकी नाकाफी है़ शहरी क्षेत्र के 18 वार्ड में से लगभग छह वार्ड में ही पेयजल विभाग द्वारा जलापूर्ति की जा रही है़ शहरी क्षेत्र के मुख्य पथ पर बसे लोगों को किसी प्रकार पानी मिल रहा है़ शहरी क्षेत्र के नीचे बाजार भट्ठी टोली, सलडेगा ठाकुरटोली शामटोली रोड में पाइप लाइन कुछ हिस्सा में लगाया गया है. किंतु पाइप जर्जर होने के कारण जलापूर्ति अनियमित है़ मुख्य पथ के कई घरों में भी जलापूर्ति का पानी नहीं पहुंच रहा है़
जगह-जगह पाइप जाम
शहरी क्षेत्र के कई वार्ड में पाईप लाईन जाम पड़ी है़ नीचे बाजार अपर बाजार, भट्ठी टोली, शामटोली, सलडेगा रोड, प्रिंश चौक के अलावा अन्य कई स्थलों पर भी पाइप लाइन जाम पड़ी है़
पाइप लाइन जाम रहने के कारण लोगों को पेयजल नहीं मिल रहा है़ किंतु प्रत्येक माह शुल्क देना पड़ रहा है़ उपभोक्ताओं ने नगर परिषद के अलावा पेयजल आपूर्ति विभाग में भी कई बार पाइप लाइन ठीक कराने के लिए आवेदन दिया, किंतु कोई सुनवाई नहीं हुई़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola