योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायें : मंत्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2016 8:03 AM
विज्ञापन
केंद्रीय इस्पात एवं खनन राज्य मंत्री विष्णु देव साय पहुंचे सिमडेगा भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत सिमडेगा : केंद्रीय इस्पात एवं खनन राज्य मंत्री विष्णु देव साय दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को सिमडेगा पहुंचे. स्थानीय सर्किट हाउस में विधायक विमला प्रधान एवं जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने […]
विज्ञापन
केंद्रीय इस्पात एवं खनन राज्य मंत्री विष्णु देव साय पहुंचे सिमडेगा
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
सिमडेगा : केंद्रीय इस्पात एवं खनन राज्य मंत्री विष्णु देव साय दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को सिमडेगा पहुंचे. स्थानीय सर्किट हाउस में विधायक विमला प्रधान एवं जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.
बैठक में मंत्री श्री साय ने कहा कि केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेवारी है. केंद्र की मोदी सरकार ने हर जमीन को पानी एवं गरीबी दूर करने की योजना बनायी है. योजनाओं की जानकारी भी सभी को होनी चाहिए.
ताकि ग्रामीण उक्त योजनाओं का लाभ उठा सकें. कहा कि दो साल की भाजपा सरकार ने आज ऊंचाइयों को छुआ है और विश्व में भारत की पहचान बनायी है. किंतु दस साल की यूपीए सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है. दस साल तक देश में घोटालों का राज रहा. मंत्री श्री साय ने कहा आम बजट आनेवाला है. इसको लेकर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रियों को दूसरे के क्षेत्र में जाकर आम बजट पर राय मांगने का निर्देश दिया है. उनके निर्देश के आलोक में सिमडेगा दौरा पर आये हैं. बजट कैसा हो इस विषय पर बुद्धिजीवियों से राय लेनी है.
बैठक में उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय विद्युत योजना, सुकन्या योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, बीमा योजना की जानकारी विस्तार पूर्वक दी. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर, दीपक पुरी, संजय सिंधिया, मनोज नागेसिया, शीला देवी, कृष्णा कोटवार, संजीत यादव, अनुप प्रसाद, संजीत यादव, नवीन सिंह, प्रेमचंद जैन, लक्ष्मी, राजमनी प्रधान, नंदनी दास आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










