संवेदक पर एफआइआर करें : उपायुक्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2016 8:03 AM

विज्ञापन

बानो(सिमडेगा) : सिमडेगा डीसी विजय कुमार सिंह व डीएसइ रेणुका तिग्गा ने बानो प्रखंड में बन रहे कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के भवन का निरीक्षण किया. उन्हाेंने भवन निर्माण कार्य में अनियमितिता पायी. उन्होंने बीडीओ सुलेमान मुंडरी को बीइइओ व संवेदक पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. संवेदक पर एफआइआर करने को कहा. डीसी ने […]

विज्ञापन

बानो(सिमडेगा) : सिमडेगा डीसी विजय कुमार सिंह व डीएसइ रेणुका तिग्गा ने बानो प्रखंड में बन रहे कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के भवन का निरीक्षण किया. उन्हाेंने भवन निर्माण कार्य में अनियमितिता पायी. उन्होंने बीडीओ सुलेमान मुंडरी को बीइइओ व संवेदक पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. संवेदक पर एफआइआर करने को कहा. डीसी ने पाया कि छत की ढलाई गुणवत्ता के अाधार पर नहीं किया गया है. छत में दरार हो गया है.

वहीं फर्श का कार्य भी सही ढंग से नहीं किया गया है. मालूम हो कि भवन निर्माण कार्य 2010 में आरंभ किया गया था. लेकिन पांच वर्ष बीत जाने के बावजूद भवन निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है. इस पर डीसी नें नाराजगी जाहिर की. उन्होंने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को महीना में एक बार भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola