रेलवे फाटक में क्रेन ने टक्कर मारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2016 8:38 AM
विज्ञापन
बानो(सिमडेगा) : राउकेला-हटिया रेल खंड के बानो थाना क्षेत्र अंर्तगत जराकेल रेलवे फाटक सोमवार की सुबह 6.20 बजे क्रेन ने टक्कर मार दी. जानकारी के अनुसार रेलवे का क्रेन रांची से ओड़गा रेलवे पटरी को दुरुस्त करने जा रहा था. इसी क्रम में सुबह 6.20 बजे जारकेल फाटक पार करने के क्रम में फाटक से […]
विज्ञापन
बानो(सिमडेगा) : राउकेला-हटिया रेल खंड के बानो थाना क्षेत्र अंर्तगत जराकेल रेलवे फाटक सोमवार की सुबह 6.20 बजे क्रेन ने टक्कर मार दी. जानकारी के अनुसार रेलवे का क्रेन रांची से ओड़गा रेलवे पटरी को दुरुस्त करने जा रहा था. इसी क्रम में सुबह 6.20 बजे जारकेल फाटक पार करने के क्रम में फाटक से टकरा गयी.
इससे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया. बिजली तार भी क्षतिग्रस्त हो गया है. बाद में रेल बिजली अधिकारी के आने के बाद बिजली तार को दुरुस्त किया गया. घटना से किसी के हताहत होने की सूचना नही हैं. बाद में रेलवे के अधिकारी एस भगत व प्रेमानंद उपाध्याय ने घटनास्थल का दौरा किया. लगभग दो घंटे बाद सड़क मार्ग व रेल मार्ग परअावागमन आरंभ कराया गया.
इस दौरान बानो व कोलेबिरा मुख्य पथ दो घंटे तक जाम रहा. जाम में दर्जनों छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे. सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जानेवाले बच्चों को हुई. बच्चों को स्कूल पैदल जाते देखा गया. रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त होने से दो घंटे रेल यातायात भी प्रभावित रहा. एलेप्पी-धनबाद एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से बानो स्टेशन से रवाना हुई. एलेप्पी एक्सप्रेस बानो से 8.40 बजे धनबाद के लिए रवाना हुई.
वहीं राउरकेला-हटिया पैसेंजर भी ढाई घंटे विलंब से बानो रेलवे स्टेशन से हटिया के लिए प्रस्थान किया. रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. लोगों को बानो रेलवे स्टेशन में ट्रेन का इंताजर करते देखा गया.
ओवर ब्रिज बनाने की मांग : बानो थाना क्षेत्र के जराकेल रेलवे फाटक में अक्सर दुर्घटना होते रहती है. फाटक के समीप मोड़ रहने के कारण बड़ी गाड़ियों को संतुलन नहीं बन पाता है. ग्रामीणों ने जराकेल रेलवे फाटक में ओवर ब्रीज बनाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










