मैट्रिक में 7907 व इंटर में 4491 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Updated at : 02 Feb 2016 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक में 7907 व इंटर में 4491 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

सिमडेगा : वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा 16 फरवरी से आरंभ होगी. मैट्रिक में 7907 एवं इंटरमीडिएट में 4491 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. मैट्रिक की परीक्षा के लिए 15 एवं इंटर के लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. मैट्रिक परीक्षा के लिए एसके बागे कॉलेज कोलेबिरा, संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय लचड़ागढ़, संत वियन्नी […]

विज्ञापन
सिमडेगा : वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा 16 फरवरी से आरंभ होगी. मैट्रिक में 7907 एवं इंटरमीडिएट में 4491 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. मैट्रिक की परीक्षा के लिए 15 एवं इंटर के लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.
मैट्रिक परीक्षा के लिए एसके बागे कॉलेज कोलेबिरा, संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय लचड़ागढ़, संत वियन्नी हाई स्कूल लचड़ागढ़, एसएस हाई स्कूल बानो, एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय जलडेगा, एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय जोराम, राजकीय मध्य विद्यालय जोराम, संत अन्ना मध्य विद्यालय सामटोली, राजकीय मध्य विद्यालय घोचोटोली, एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय सिमडेगा, सेंट मेरीज हाई स्कूल सामटोली, उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय सामटोली, प्राथमिक टीचर ट्रेनिंग कॉलेज सिमडेगा, सिमडेगा कॉलेज सिमडेगा, एसएस बालिका उच्च विद्यालय सिमडेगा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए सिमडेगा कॉलेज सिमडेगा, उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय सामटोली, एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय सिमडेगा, सेंट मेरीज इंटर कॉलेज सामटोली को केंद्र बनाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola