समय पर मामला निबटायें नहीं तो कार्रवाई : उपायुक्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jan 2016 12:58 AM
विज्ञापन
सिमडेगा : समाहरणालय स्थित सभागार में जन संवाद से संबंधित ऑन लाइन शिकायत की समीक्षा बैठक उपायुक्त विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सभी प्रखंडों के विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारियों को उपायुक्त ने बताया कि 25 जनवरी को पूर्वाहन 9:30 बजे मुख्यमंत्री जनता से सीधी बात करेंगे. सभी विभागीय अधिकारियों को उन्होने […]
विज्ञापन
सिमडेगा : समाहरणालय स्थित सभागार में जन संवाद से संबंधित ऑन लाइन शिकायत की समीक्षा बैठक उपायुक्त विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सभी प्रखंडों के विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारियों को उपायुक्त ने बताया कि 25 जनवरी को पूर्वाहन 9:30 बजे मुख्यमंत्री जनता से सीधी बात करेंगे.
सभी विभागीय अधिकारियों को उन्होने निर्देश दिया किअपने यहां इससे संबंधित सभी प्रकार के लंबित मामलों का निबटारा अविलंब कर लें. साथ ही कहा कि समय पर मामले का निबटारा नहीं करने पर कार्रवाई की जायेगी.बैठक में संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी की अनुपस्थित रहने पर स्पष्टिकरण पूछने का निर्देश दिया गया.मुख्यमंत्री जन संवाद का नया वेबसाईट का प्रशिक्षण ई डिस्ट्रिक मैनेजर चंद्रशेखर कुमार द्वारा ऑन लाईन वेबसाईट के माध्यम से दिया गया.
बैठक में मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी दिलेश्वर महतो, जिला पंचायती राज पदाधिकारी कुमार मयंक भूषण, जिला शिक्षा अधीक्षक रणुका तिग्गा, असैनिक शल्य चिकित्सका पदाधिकारी डॉ बेनेदिक मिंज, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल महादेव मुर्मू, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के अलावे कंप्यूटर ऑपरेटर मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










