महिला हत्याकांड के एक और आरोपी गिरफ्तार
Updated at : 23 Jan 2016 12:58 AM (IST)
विज्ञापन

ठेठइटांगर(सिमडेगा) : रेंगारीह थाना क्षेत्र के बरबेड़ा भंडारटोली में पिछले माह हुई वृद्ध महिला हत्या कांड के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार किशोर केरकेट्टा बरबेड़ा भंडार टोली का रहनेवाला है. रेंगारीह थाना प्रभारी राम ज्ञान सिंह ने किशोर को उसके घर से गिरफ्तार किया. मालूम हो कि 20 […]
विज्ञापन
ठेठइटांगर(सिमडेगा) : रेंगारीह थाना क्षेत्र के बरबेड़ा भंडारटोली में पिछले माह हुई वृद्ध महिला हत्या कांड के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार किशोर केरकेट्टा बरबेड़ा भंडार टोली का रहनेवाला है. रेंगारीह थाना प्रभारी राम ज्ञान सिंह ने किशोर को उसके घर से गिरफ्तार किया.
मालूम हो कि 20 दिसंबर 2015 को बरबेड़ा भंडारटोली निवासी लगभग 65 वर्षीय रोजालिया मिंज अपने घर थी. इसी क्रम में गांव के ही जयंत आइंद ,जुबेन आइंद व किशोर केरकेट्टा उसके घर पहुंचे और चाकू से गला रेत की महिला की हत्या कर दी. साथ ही साक्ष्य को छिपाने के उद्देश्य से शव को केलाघाघ डैम में फेंक दिया था.
बाद में पुलिस ने महिला का सिर कटा शव बरामद किया था.वहीं पुलिस ने एक आरोपी जयंत आइंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. जुबेन आइंद अब तक फरार है. केलाघाघ डैम से एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया था. उक्त मोटरसाइकिल किशोर केरकेट्टा का ही था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




