फिलिसिता को मिला रजत व अनूपा को कांस्य पदक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jan 2016 1:14 AM

विज्ञापन

सिमडेगा : अनुपा खलखो के बाद सिमडेगा की एक और बेटी ने राष्ट्रीय सिलंबम(लाठी) प्रतियोगिता में झारखंड को रजत पदक दिलायी. कुरडेग खालीजोर की फिलिसिता कुजूर ने रांची में चल रहे राष्ट्रीय सिलंबम प्रतियोगिता में फाइट स्टिक में सभी राज्यों के खिलाड़ियों को मात देते हुए रजत पदक जीती. इससे पूर्व कल सिंगल स्टिक में […]

विज्ञापन
सिमडेगा : अनुपा खलखो के बाद सिमडेगा की एक और बेटी ने राष्ट्रीय सिलंबम(लाठी) प्रतियोगिता में झारखंड को रजत पदक दिलायी. कुरडेग खालीजोर की फिलिसिता कुजूर ने रांची में चल रहे राष्ट्रीय सिलंबम प्रतियोगिता में फाइट स्टिक में सभी राज्यों के खिलाड़ियों को मात देते हुए रजत पदक जीती. इससे पूर्व कल सिंगल स्टिक में अनुपा खलखो कांस्य पदक जीत चुकी है.
दोनों खिलाड़ियों को मनोज कोनबेगी, ओपी अग्रवाल, कमलेश मांझी, जीतेंद्र सिंह, प्रतिमा बरवा, बीना केरकेट्टा, एहशान फिरदोश, राकेश सिंह, जेनाब बड़ा, सुमित कुमारी, विष्णु गुप्ता, चंदन गुप्ता, सुमित सिंह, संजय कुमार एवं हॉकी सिमडेगा तथा सिलंबम संघ सिमडेगा ने बधाई दी.
मनोज कोबेगी ने बताया दोनों खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत कर बहुत ही कम दिनों में अपने आप को राष्ट्रीय पदक जितने लायक बनाया. फरवरी के बाद जिला स्तर पर यहां प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. उसमे से प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण कैंप लगाकर अंतराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी तैयार किया जायेगा. इनके अलावे राष्ट्रीय सीनियर पुरुष सिलंबम प्रतियोगिता में भी सिमडेगा का एहशान फिरदोश राज्य टीम का प्रतिनिधित्व करेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola