विधायक ने पथ का शिलान्यास किया
Updated at : 21 Jan 2016 1:13 AM (IST)
विज्ञापन

बानो (सिमडेगा) : तोरपा विस क्षेत्र के विधायक पौलुस सुरीन ने प्रखंड के सिम्हातु पंचायत का दौरा किया. इस क्रम में विधायक ने प्रखंड के जीतुटोली में पारिश मोड़ से कुरकुरा स्टेशन होते हुए कटिका मोड़ तक पथ का शिलान्यास किया. विधायक ने नारियल फोड़ कर पथ का शिलान्यास किया. इससे पूर्व विधायक का स्वागत […]
विज्ञापन
बानो (सिमडेगा) : तोरपा विस क्षेत्र के विधायक पौलुस सुरीन ने प्रखंड के सिम्हातु पंचायत का दौरा किया. इस क्रम में विधायक ने प्रखंड के जीतुटोली में पारिश मोड़ से कुरकुरा स्टेशन होते हुए कटिका मोड़ तक पथ का शिलान्यास किया. विधायक ने नारियल फोड़ कर पथ का शिलान्यास किया.
इससे पूर्व विधायक का स्वागत जनता हाई स्कूल जीतुटोली के बच्चों ने स्वागत गान व गुलदस्ता देकर किया. ढ़ाई करोड़ की लागत से पारिश मोड़ से कटिका तक पौने चार किमी सड़क का निर्माण किया जायेगा. उन्होंने बेड़ाइरगी के समीप कोयल नदी पर बन रहे पुल का भी निरीक्षण किया. विधायक ने कहा कि प्रखंड के विकास का हरसंभव प्रयास किया जायेगा.
पंचायत को जोड़नेवाली सड़क को जल्द ही पक्कीकरण किया जायेगा. ग्रामीण योजना के बारेे में जानकारी लेकर लाभ उठायें. कहा कि लसिया से बेड़ाइरगी तक 32 किमी सड़क निर्माण कार्य आरंभ हो गया है. लोगों को इससे लाभ मिलेगा. ग्रामीणों की मांग को लेकर सड़क निर्माण कराया जा रहा है. पारिश मोड़ से कटिका तक सड़क बनने से कमडारा प्रखंड जाने के लिए लोगों को अासानी होगी. किसी भी प्रकार की समस्या के लिए ग्रामीण बेहिचक संपर्क कर सकते हैं.
जनता हाई स्कूल में जल्द ही कंप्यूटर दिया जायेगा. प्रमुख सेवानी बरजो, पूर्व प्रमुख जॉर्ज महतो, मुखिया एडलिन कंडुलना, पंचायत समिति सदस्य अगाथा, रंधीर गुप्ता आदि ने संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन फादर एरिक जोसेफ कुल्लू ने किया. धन्यवाद ज्ञापन सिम्हातु मुखिया एडलीन कंडुलना ने किया. इस अवसर पर मो तनु, विदेशिया बड़ाइक, पन्नालाल ओहदार, भुषण साहू, अनुप साहू आदि उपस्थित थे.
बच्चों ने समस्याएं बतायी : बानो. जनता हाई स्कूल के बच्चों ने विधायक को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. बच्चों ने बताया कि मैट्रिक की परीक्षा नजदीक है. लेकिन बिजली व्यवस्था दयनीय रहने के कारण पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है. मालूम हो कि जीतुटोली में विगत आठ माह से बिजली नहीं है.
विद्युत ट्रांसफरमर जल गया है. विधायक ने इस पर जल्द बिजली विभाग से मिल कर बिजली समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया. छात्राओं ने साइकिल की मांग की. कहा कि स्कूल से दूर घर होने के कारण विद्यालय आने-जाने में परेशानी होती है. विधायक ने प्राचार्य को बीडीओ से बात कर समस्या के निराकरण करने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




