लाभकारी योजनाओं का चयन करें
Updated at : 17 Jan 2016 4:43 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : प्रखंड कार्यालय के सभागार में योजना बनाओ अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बीडीओ बंधन लौंग व जिला परिषद सदस्य शीला देवी उपस्थित थे. इस अवसर पर उपस्थित नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को योजना बनाओ अभियान की विस्तृत जानकारी दी गयी. बीडीओ ने कहा कि अब गांव के […]
विज्ञापन
सिमडेगा : प्रखंड कार्यालय के सभागार में योजना बनाओ अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बीडीओ बंधन लौंग व जिला परिषद सदस्य शीला देवी उपस्थित थे. इस अवसर पर उपस्थित नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को योजना बनाओ अभियान की विस्तृत जानकारी दी गयी.
बीडीओ ने कहा कि अब गांव के लोग अपने क्षेत्र का विकास करेंगे. क्षेत्र के विकास के लिएयोजना बनायेंगे. उनकी बनायी योजनाओं के आधार पर क्षेत्र का विकास होगा. कहा कि लाभदायक योजनाओं का चयन करें, ताकि उक्त योजना से सभी को लाभ मिले. ग्राम पंचायत अभियान संबंधित सभी पंचायत, गांव व टोला स्तरीय गतिविधियों का संचालन करेंगी. पंचायत भवन, अभियान के कार्यालय के रूप में प्रयोग किया जायेगा.
नियोजन प्रक्रियाओं में ग्रामीणों एवं ग्राम पंचायतों की सहायता के लिए पंचायत प्लानिंग दल का गठन किया जायेगा. प्रत्येक प्लानिंग दल में कम से कम पांच सदस्य होंगे. उन्होंने बताया कि पंचायत प्लानिंग दल को प्रशिक्षण एंव अभियान की विभिन्न गतिविधियों में सहयोग करने के लिए राज्य में एक स्टेट रिसोर्स टीम का गठन हुआ है. इस अभियान में महिला स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन एवं फेडरेशन की जागरूकता एवं नियोजन प्रक्रिया में अहम भूमिका होगी.
साथ ही शिक्षक, पारा शिक्षक, जनसेवक, कृषि मित्र, सहिया, आंगनबाड़ी सेविका आदि का भी इस अभियान में सहयोग होगा. श्री लौंग ने कहा कि जनप्रतिनिधि इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायें. ताकि क्षेत्र का विकास तेजी के साथ हो. कार्यक्रम में सभी मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य व रोजगार सेवक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




