दूसरी बार जिलाध्यक्ष बने संजय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2016 1:23 AM
विज्ञापन
सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के गुलजार गली स्थित होटल प्लास में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष का चुनाव किया गया. सर्वसम्मति से दूसरी बार संजय ठाकुर को जिलाध्यक्ष चुना गया. हालांकि पूर्व में मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाने की बात चल रही थी. जिलाध्यक्ष के लिए कुल 11 लोेगों ने नामांकन भी किया था. […]
विज्ञापन
सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के गुलजार गली स्थित होटल प्लास में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष का चुनाव किया गया. सर्वसम्मति से दूसरी बार संजय ठाकुर को जिलाध्यक्ष चुना गया. हालांकि पूर्व में मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाने की बात चल रही थी.
जिलाध्यक्ष के लिए कुल 11 लोेगों ने नामांकन भी किया था. किंतु काफी गहमागहमी के बाद सर्वसम्मति से ही संजय ठाकुर को जिलाध्यक्ष चुन लिया गया. बैठक में चुनाव पर्यवेक्षक प्रदेश प्रवक्ता प्रेम मित्तल ने जिलाध्यक्ष के रूप में संजय ठाकुर के नाम की घोषणा की. चुनाव में सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष व प्रखंड प्रतिनिधियों ने भाग लिया. मौके पर चुनाव प्रभारी विनय चौबे, जिला प्रभारी भूपन साहू एवं संगठन मंत्री चितरंजन मोहंती भी उपस्थित थे. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि लीलू राम अग्रवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्यामलाल शर्मा, अनुप प्रसाद, फणिभूषण साहा, सतीश पांडेय, मंजूर आलम, मनोज नागेसिया, जिप सदस्य संजय सिंधिया, नगर अध्यक्ष नवीन सिंह, वीरेंद्र पंडा, संजय पठान, संजीत यादव, सुदर्शन सिंह, शहजाद अंसारी, मनिंद्र बिंझिया, देव कुमार सिंह, सुमित केसरी, मो शमीम फौजी, गोविंद अग्रवाल, नवल चौधरी, विष्णु साहू आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
इन्होंने किया था नामांकन
जिलाध्यक्ष पद के लिए कुल 11 लोगों ने नामांकन किया था. हालांकि बाद में सर्वसम्मति से ही जिलाध्यक्ष का चुनाव किया गया. जिन लोगों ने नामांकन किया था, इसमें संजय ठाकुर, श्याम लाल शर्मा, ईश्वर साहू, घनश्याम केसरी, सोनी वर्मा, दीपक पूरी, ओमप्रकाश साहू, दुर्ग विजय सिंह देव, संजय केवट, कृष्ण कोटवार आदि शामिल थे.
तीन घंटे तक चली बैठक
भाजपा जिला अध्यक्ष चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी देखी गयी. सभी उम्मीदवार जोड़-तोड़ में लगे थे. किंतु चुनाव प्रभारी, चुनाव पर्यवेक्षक जैसे ही बैठक में पहुंचे 11 लोगों ने नामांकन किया. किंतु चुनाव प्रभारी विनय चौबे ने प्रदेश के निर्देश के आलोक में सर्वप्रथम सर्वसम्मति बनाने को कहा. सर्वसम्मति बनाने में कार्यकर्ताओं को लगभग तीन घंटे लगे. अंतत: पूर्व जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर को ही जिलाध्यक्ष के रूप में चुन लिया गया.
जिलाध्यक्ष का स्वागत किया
जिलाध्यक्ष के रूप में संजय ठाकुर के नाम की घोषणा के साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया. साथ ही उन्हें फूलमाला से लाद दिया. एक दूसरे को मिठाई खिला कर जीत की बधाई दी. इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि तीन साल का हमारा कार्यकाल बेहतर रहा.
इसी का परिणाम है कि मुझे एक मौका मिला. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए और भी बेहतर कार्य करने का प्रयास करूंगा. साथ ही पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बराबर का सम्मान दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










