हत्या के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करें

Updated at : 16 Jan 2016 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करें

ठेठइटांगर : रेंगारीह थाना क्षेत्र के बरबेड़ा भंडारटोली में पिछले माह हुई वृद्ध महिला हत्याकांड के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग परिजनों व ग्रामीणों ने की. इस संबंध में मुखिया एलिजाबेथ के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रेंगारीह थाना प्रभारी रामज्ञान सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में हत्याकांड में संलिप्त आरोपी को […]

विज्ञापन

ठेठइटांगर : रेंगारीह थाना क्षेत्र के बरबेड़ा भंडारटोली में पिछले माह हुई वृद्ध महिला हत्याकांड के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग परिजनों व ग्रामीणों ने की. इस संबंध में मुखिया एलिजाबेथ के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रेंगारीह थाना प्रभारी रामज्ञान सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में हत्याकांड में संलिप्त आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है.

थाना प्रभारी श्री सिंह ने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का अश्वासन दिया. मालूम हो कि 20 दिसंबर 2015 को बरबेड़ा भंडारटोली निवासी लगभग 65 वर्षीय रोजालिया मिंज अपने घर में थी. इसी क्रम में गांव के ही जयंत आइंद व जुबेन आइंद ने चाकू से गला रेत कर महिला की हत्या कर दी. साथ ही साक्ष्य को छिपाने के उद्देश्य से शव को केलाघाघ डैम में फेंक दिया था. बाद में पुलिस ने महिला का सिर कटा शव बरामद किया था. वहीं पुलिस ने एक आरोपी जयंत आइंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

किंतु जुबेन आइंद अब तक फरार है. ज्ञापन सौंपनेवालों में नीलमनी मिंज, मुक्ति केरकेट्टा, बेनेदिक्ता मिंज, माइकल कुजूर, निर्मला लकड़ा, रोहित केरकेट्टा, मोर्टिन केरकेट्टा, अगस्तुस मिंज, जसिंता मिंज, सिसका मिंज, तेरेसा कुजूर, फुलिनिसा केरकेट्टा, कतरिना मिंज, अमेल्डा केरकेट्टा, झापा अध्यक्ष मतियस बागे आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola