प्रभु के कार्य करते हैं पुरोहित

Updated at : 15 Jan 2016 2:59 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभु के कार्य करते हैं पुरोहित

पुरोहिताभिषेक समारोह का आयोजन सिमडेगा : प्रखंड के गांगुटोली स्थित आरसी चर्च परिसर में पुरोहिताभिषेक समारोह का आयोजन किया गया.मुख्य अनुष्ठता गुमला धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप पॉल लकड़ा उपस्थित थे. इस मौके पर कोलेबिरा झपला निवासी अशोक कंडूलना का पुरोहित अभिषेक संपन्न कराया गया. पुरोहिताभिषेक संपूर्ण धर्मविधि बिशप पॉल लकड़ा ने संपन्न कराया. मिस्सा […]

विज्ञापन
पुरोहिताभिषेक समारोह का आयोजन
सिमडेगा : प्रखंड के गांगुटोली स्थित आरसी चर्च परिसर में पुरोहिताभिषेक समारोह का आयोजन किया गया.मुख्य अनुष्ठता गुमला धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप पॉल लकड़ा उपस्थित थे. इस मौके पर कोलेबिरा झपला निवासी अशोक कंडूलना का पुरोहित अभिषेक संपन्न कराया गया. पुरोहिताभिषेक संपूर्ण धर्मविधि बिशप पॉल लकड़ा ने संपन्न कराया. मिस्सा अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया.
मिस्सा अनुष्ठान के दौरान बिशप लकड़ा ने अपने प्रवचन में कहा कि प्रभु के महान कार्य के लिए चुने जाते हैं पुरोहित. खुद भी महान कार्य करें और दूसरों को भी महान कार्य के लिए प्रेरित करें. कहा कि प्रभु की कृपा से ही कोई व्यक्ति पुरोहित बनता है यह उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान की बात है. बिशप लकड़ा ने कहा कि पुरोहित का जीवन काफी कठिनाइयों से भरा होता है. कार्यक्रम का संचालन फादर सेबेस्तियन एक्का ने किया.
धन्यवाद ज्ञापन फादर अजीत विनय सोरेंग ने किया. इस मौके पर प्रवेश नृत्य, दया वाचन, बाइबल जुलूस, अंतर भजन, चढ़ावा आदि कार्यक्रम भी आयोजित किये गये. इस अवसर पर फादर फेलिक्स सुमन लकड़ा, फादर स्टेफन मिंज, फादर नीलम एक्का, फादर अजय सोरेंग, फादर आलेक्स तिर्की, फादर सेमेस्यिन एक्का, फादर सिलबानुस केरकेट्टा, फादर रंजीत लकड़ा, फादर जेम्स डुंगडुंग, फादर मरियानुस मिंज आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola