जयनाथ भैरव बाबा मंदिर में हरिकीर्तन आरंभ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jan 2016 2:59 AM
विज्ञापन
मेला एवं नागपुरिया सांस्कृतिक कार्यक्रम आज सिमडेगा : फुलवाटांगर स्थित जयनाथ भैरव बाबा मंदिर परिसर में भैरव बाबा विकास समिति के तत्वावधान में मकर संक्रांति के अवसर पर अखंड हरिकीर्तन आरंभ हो गया. सुबह दस बजे पूजा-अर्चना के बाद हरिकीर्तन की शुरूआत की गयी. पंडित प्रदीप मिश्रा ने विधिवत पूजा-अर्चना की तथा वैदिक मंत्रोचारण के […]
विज्ञापन
मेला एवं नागपुरिया सांस्कृतिक कार्यक्रम आज
सिमडेगा : फुलवाटांगर स्थित जयनाथ भैरव बाबा मंदिर परिसर में भैरव बाबा विकास समिति के तत्वावधान में मकर संक्रांति के अवसर पर अखंड हरिकीर्तन आरंभ हो गया. सुबह दस बजे पूजा-अर्चना के बाद हरिकीर्तन की शुरूआत की गयी. पंडित प्रदीप मिश्रा ने विधिवत पूजा-अर्चना की तथा वैदिक मंत्रोचारण के साथ हरिकीर्तन शुरू की. फुलवाटांगर, बीरू एवं अन्य कीर्तन मंडलियां हरिकीर्तन में भाग ले रहे हैं. पूरा मंदिर परिसर हरे राम हरे कृष्णा के जयघोष से गूंज रहा है.
श्रद्धालु आस्था एवं श्रद्धा के साथ कीर्तन में भाग ले रहे हैं. दो दिवसीय इस कार्यक्रम के दूसरे दिन हरिकीर्तन के समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया जायेगा. साथ ही रात्रि नौ बजे से नागपुरिया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. सरगम म्यूजिक ग्रुप के कलाकारों ने नागपुरी गीत प्रस्तुत करेंगे. शुक्रवार को मेले का भी आयोजन किया जायेगा. मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें लगायी जा रही हैं. खेल तमाशे वाले भी पहुंच चुके हैं. मेले में काफी भीड़ होने की संभावना है.
मालूम हो कि जयनाथ भैरव बाबा मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं तथा मंदिर में स्थापित बजरंग बली एवं भगवान शिव-शंकर की दर्शन कर पूजा-अर्चना करते हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के संरक्षक मनोज नागेसिया, अध्यक्ष ज्योति बा, गणेश नायक, रामलाल नायक, डमरूधर प्रधान, घनश्याम सिंह, सुमन शर्मा,धनेश्वर मिश्रा आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










