अध्यक्ष पद के लिए जोड़-तोड़ शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jan 2016 11:39 PM
विज्ञापन
जिप सदस्यों को दिखाया जा रहा है सब्जबाग सिमडेगा : जिला परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव 12 जनवरी को होगा. जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए जोड़-तोड़ शुरू हो गया है. एक ओर जहां पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष मनोन एक्का अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर एक दूसरा […]
विज्ञापन
जिप सदस्यों को दिखाया जा रहा है सब्जबाग
सिमडेगा : जिला परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव 12 जनवरी को होगा. जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए जोड़-तोड़ शुरू हो गया है. एक ओर जहां पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष मनोन एक्का अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर एक दूसरा गुट भी अध्यक्ष पद पर दावा ठोंक रहा है. दोनों ही गुट सदस्यों को सब्जबाग दिखाने में जुट गये हैं. कुल सदस्यों की संख्या 11 है.
पूर्व जिप अध्यक्ष मनोन एक्का का दावा है, उनके पास छह जिप सदस्यों का समर्थन है. किंतु दूसरा गुट भी छह सदस्यों का समर्थन होने का दावा ठोंक रहा है. हालांकि दूसरा गुट ने अध्यक्ष पद के दावेदार के नाम की घोषणा नहीं की है. सिर्फ दावा ही करने में लगे हैं. पिछले दिनों दूसरे गुट का स्थानीय सर्किट हाउस में बैठक हुई थी. बैठक के दौरान मीडिया के सामने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने का दावा किया गया था. उनका कहना है कि हमारे पास बहुमत है जिसे 12 जनवरी को साबित कर दिया जायेगा.
सदस्यों ने यह भी कहा है कि छठा सदस्य कौन होगा यह पत्ता बाद में खोला जायेगा. दूसरे गुट में शामिल पांच जिला परिषद सदस्यों में सिमडेगा प्रखंड के जिप सदस्य शीला देवी, कुरडेग जिप सदस्य मनोज साय, केरसई जिप सदस्य संजय समीर सिंधिया, बांसजोर जिप सदस्य रौशनी कुल्लू एवं बानो जिप सदस्य आयूषमा कंडूलना शामिल हैं. दोनो गुट अध्यक्ष पद के दावे कर रहे हैं.
जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव 12 को
जिला परिषद बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव 12 जनवरी को होगा. पहली पाली में अध्यक्ष पद का चुनाव होगा. जबकि दूसरी पाली में उपाध्यक्ष पद का चुनाव होगा. चुनाव के लिए कार्यक्रम तय कर लिए गये हैं.
निर्वाची पदाधिकारी के रूप में उपायुक्त विजय कुमार सिंह एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी के अपर समाहर्ता नागेंद्र कुमार सिन्हा, डीआरडीए के निदेशक पूर्णचंद्र कुंकल व कार्यपालक दंडाधिकारी उषा मुंडू उपस्थित रहेंगे. चुनाव जिला परिषद कार्यालय में होगा. तय कार्यक्रम के तहत सबसे पहले पूर्वाह्न 10.30 बजे से 11.00 बजे तक शपथ ग्रहण होगा.11.00 बजे से 11.30 बजे तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया जायेगा.11.30 बजे से 11.45 बजे नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी.11.45 बजे से 12.00 बजे तक नाम वापस लिया जा सकेगा.
12.00 बजे से 12.15 बजे तक अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जायेगी.12.30 बजे से 1.00 बजे तक मतदान होगा.1.00 बजे से 1.15 बजे तक मतगणना होगी तथा मतगणना के तुरंत बाद विजयी प्रत्याशी की नाम की घोषणा की जायेगी. इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया अपराह्न तीन बजे से आरंभ की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










