कोलेबिरा : पति को टांगी से काट डाला
Updated at : 19 Jul 2015 1:20 AM (IST)
विज्ञापन

कोलेबिरा (सिमडेगा) : सिमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बानपुर गांव में झरिया टेटे (50) की उसकी पत्नी मुनी टेटे ने टांगी से मार कर हत्या कर दी. घटना गुरुवार रात की है. झरिया टेटे का शव दो दिनों तक घर में ही पड़ा रहा. शनिवार को घर से दरुगध आने पर ग्रामीण अंदर गये, […]
विज्ञापन
कोलेबिरा (सिमडेगा) : सिमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बानपुर गांव में झरिया टेटे (50) की उसकी पत्नी मुनी टेटे ने टांगी से मार कर हत्या कर दी. घटना गुरुवार रात की है. झरिया टेटे का शव दो दिनों तक घर में ही पड़ा रहा.
शनिवार को घर से दरुगध आने पर ग्रामीण अंदर गये, तो झरिया को मृत पाया. उसकी पत्नी मुनी टेटे घर में नहीं थी. ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मुनी टेटे को गिरफ्तार कर लिया है.
दोनों में हुआ था विवाद : बताया जाता है कि गुरुवार रात झरिया का अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया था. इस दौरान झरिया टांगी दिखा कर पत्नी को जान से मारने की धमकी देने लगा. इससे आवेश में आकर उसकी पत्नी मुनी टेटे ने झरिया के हाथों से टांगी छीन कर उस पर हमला कर दिया. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




