फोटो-मोटिया मजदूर संघ की बैठक में नया दर निर्धारित

Updated at : 14 Jul 2015 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
फोटो-मोटिया मजदूर संघ की बैठक में नया दर निर्धारित

फोटो फाइल:14एसआइएम:5-बैठक में उपस्थित मजदूरों को संबोधित करते यूनियन के अध्यक्षप्रतिनिधिसिमडेगा. स्थानीय जयप्रकाश नारायण उद्यान में मोटिया मजदूर संघ की बैठक जतरू मांझी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में झारखंड मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में मोटिया मजदूरों के लिए नये दर का निर्धारण किया गया. […]

विज्ञापन

फोटो फाइल:14एसआइएम:5-बैठक में उपस्थित मजदूरों को संबोधित करते यूनियन के अध्यक्षप्रतिनिधिसिमडेगा. स्थानीय जयप्रकाश नारायण उद्यान में मोटिया मजदूर संघ की बैठक जतरू मांझी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में झारखंड मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में मोटिया मजदूरों के लिए नये दर का निर्धारण किया गया. पूर्व में मोटिया मजदूर प्रति बोरा दो रुपया लेते थे, जिसे बढ़ा कर ढाई रुपया कर दिया गया. साथ ही सभी मोटिया मजदूरों को कम दर पर काम नहीं करने का निर्देश दिया गया.बैठक में मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह ने कहा कि कोई भी मजदूर कम दर पर काम नहीं करे. ऐसा पाये जाने पर संघ द्वारा कार्रवाई की जायेगी.उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी मजदूर शराब पी कर काम नहीं करें. उन्होंने यह भी कह कि काम के क्रम में यदि किसी मजदूर के साथ किसी प्रकार की घटना होती है तो उसके जिम्मेवार व्यापारी होंगे.बैठक में मोटिया मजदूरों के रजिस्ट्रेशन कराने पर भी चर्चा की गयी. साथ ही मजदूरों की अन्य समस्याओं पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. संघ की अगली बैठक 21 जुलाई को आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुख्य रूप से कलिंद्र केरकेट्टा, जतरू राम, सुभाष यादव, संतलाल बड़ाइक,शंकर लोहरा, शिव नारायण साव के अलावा अन्य मोटिया मजदूर उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola