सिमडेगा की आदिवासी लड़की मुंबई में भटकती मिली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jul 2015 7:05 PM

विज्ञापन

फोटो: 12 एसआईएम: 6- मुंबई बांद्रा में मिली लड़कीसिमडेगा. जिले के बानो थाना क्षेत्र के जीतुटोली निवासी एक 14 वर्षीय लड़की बेरोंतिका को भटकते हुए मुंबई बांद्रा से मुंबई पुलिस ने अपने कब्जे में लिया. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बानो क्षेत्र से 4 से 5 की संख्या में दलालों द्वारा लड़कियों को मुंबई […]

विज्ञापन

फोटो: 12 एसआईएम: 6- मुंबई बांद्रा में मिली लड़कीसिमडेगा. जिले के बानो थाना क्षेत्र के जीतुटोली निवासी एक 14 वर्षीय लड़की बेरोंतिका को भटकते हुए मुंबई बांद्रा से मुंबई पुलिस ने अपने कब्जे में लिया. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बानो क्षेत्र से 4 से 5 की संख्या में दलालों द्वारा लड़कियों को मुंबई ले जाया गया था. मुंबई बांद्रा में किसी प्रकार बेरोंतिका बिछड़ गयी. इधर-उधर घूमते हुए मुंबई पुलिस ने उसे पकड़ लिया. पूछताछ में उसने बताया कि वह सिमडेगा जिले के बानो थना क्षेत्र के जीतु टोली गट्टी निवासी है. उसकी माता का नाम जोसफिना है. भाइयों का नाम सुधीर व अंसियूस है. वह आरसी बालिका जीतु टोली की छात्रा है. मुंबई पुलिस ने मिसिंग चिल्ड्रेन हेल्पलाइन को उक्त जानकारी दी. इधर बानो थाना प्रभारी सुधीर लकड़ा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है. वे पुलिस टीम को भेज कर युवती को वापस लाने के लिये प्रयास कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola