ठेठइटांगर में 72 घंटे बाद आयी बिजली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jul 2015 9:05 PM
ठेठइटांगर. ठेठइटांगर में 72 घंटे बाद बिजली आयी. बिजली की लचर व्यवस्था से यहां के लोग परेशान हैं. पांच जुलाई से ही यहां बिजली नदारद थी. इन तीन दिनों में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. विद्युत आपूर्ति ठप रहने से लोगों में काफी रोष है. लोगों का कहना है कि विभागीय लापरवाही […]
ठेठइटांगर. ठेठइटांगर में 72 घंटे बाद बिजली आयी. बिजली की लचर व्यवस्था से यहां के लोग परेशान हैं. पांच जुलाई से ही यहां बिजली नदारद थी. इन तीन दिनों में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. विद्युत आपूर्ति ठप रहने से लोगों में काफी रोष है. लोगों का कहना है कि विभागीय लापरवाही के कारण ही ठेठइटांगर प्रखंड क्षेत्र में लगातार बिजली गायब रहती है. यदि यही स्थिति रही तो विद्युत विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जायेगा. लोगों का यह भी कहना है कि विद्युत आपूर्ति ठप होने के बाद विभागीय पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों से संपर्क करने पर उनका मोबाइल स्विच ऑफ रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










