..जान से मारने की धमकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2015 7:05 PM
सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के नयगम टोली की मृतक के परिजनों को कुछ लोगों द्वारा मामले को तूल देने पर जान से मारने की धमकी मिल रही है. मालूम हो कि 27 जून की रात से नयगम टोली निवासी संगीता केरकेट्टा लापता थी. 28 को सदर थाना में अपहरण का मामला परिजनों ने दर्ज करायी. […]
सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के नयगम टोली की मृतक के परिजनों को कुछ लोगों द्वारा मामले को तूल देने पर जान से मारने की धमकी मिल रही है. मालूम हो कि 27 जून की रात से नयगम टोली निवासी संगीता केरकेट्टा लापता थी. 28 को सदर थाना में अपहरण का मामला परिजनों ने दर्ज करायी. प्राथमिकी में पवन टेटे पर संदेह व्यक्त किया गया था.
जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. छानबीन के क्रम में पुलिस को डोभापानी से संगीता का शव मिला. इधर शव मिलने के बाद से ही मुंह खोलने पर मृतका की मां को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है. धमकी के बाद से ही सहमे परिवार से डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने मुलाकात की तथा सुरक्षा का भरोसा दिलाया. उन्होंने परिजनों से कहा कि वे धमकी देने वाले सभी लोगों के नाम बतायें. पुलिस किसी को नहीं छोड़ेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










