डिजिटल भारत अभियान सप्ताह की शुरुआत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2015 6:04 PM
सिमडेगा : एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में डिजिटल भारत अभियान की शुरुआत की गयी. विद्यालय के प्राचार्य एलिसा सोरेंग की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रखंड के सभी उच्च विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कस्तूरबा गांधी उच्च विद्यालय, मॉडल उच्च विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका एवं वर्ग नौ से बारहवीं तक विद्यार्थियों ने […]
सिमडेगा : एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में डिजिटल भारत अभियान की शुरुआत की गयी. विद्यालय के प्राचार्य एलिसा सोरेंग की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रखंड के सभी उच्च विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कस्तूरबा गांधी उच्च विद्यालय, मॉडल उच्च विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका एवं वर्ग नौ से बारहवीं तक विद्यार्थियों ने भाग लिया.
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच प्रश्नोतर एवं क्विज का आयोजन किया गया. प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले ग्रुप व विद्यार्थियों को जिला स्तरीय कार्यक्रम हेतु चयनित किया गया.एसएस उच्च विद्यालय सिमडेगा ग्रुप बी को प्रथम, एसएस बालिका उच्च विद्यालय सिमडेगा ग्रुप सी को द्वितीय एवं एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय सिमडेगा को ग्रुप ए को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ.
निर्णायक की भूमिका अब्राह्म केरकेट्टा, शिव चरण सिंह मुंडा एवं धनेश्वर सिंह ने निभायी. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अजीत किड़ो व एलिसा जोसफिन कुल्लू ने संयुक्त रूप से निभायी. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से शिक्षक वाइके पांडेय, अलबेटीना तिर्की, धनेश्वर सिंह, रेजिना तिर्की, मनिता तिर्की, शशि लुगून, उर्सेला डंुगडंुग, कोकिला देवी , अजय कुमार, निशित कुमार आदि ने अहम भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










