दाल भात योजना संचालन समिति को बीडीओ ने रद्द किया

जलडेगा. मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र संचालक संगिनी महिला समिति को बीडीओ द्वारा रद्द कर दिया गया है. समिति को रद्द किये जाने के बाद से संचालन समिति के लोगों में रोष देखा जा रहा है. दाला भात योजना संचालन समिति के सदस्यों का कहना है कि बिना कोई आधार के ही बीडीओ द्वारा समिति को […]
जलडेगा. मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र संचालक संगिनी महिला समिति को बीडीओ द्वारा रद्द कर दिया गया है. समिति को रद्द किये जाने के बाद से संचालन समिति के लोगों में रोष देखा जा रहा है. दाला भात योजना संचालन समिति के सदस्यों का कहना है कि बिना कोई आधार के ही बीडीओ द्वारा समिति को रद्द कर दिया गया है. जबकि बीडीओ नागेंद्र तिवारी का कहना है कि जनप्रतिनिधि समिति द्वारा केंद्र के खिलाफ शिकायत की गयी थी. शिकायत के बाद उक्त कदम उठाया गया है. इधर जनप्रतिनिधि समिति के सदस्यों का कहना है कि उनके द्वारा किसी प्रकार की कोई शिकायत बीडीओ से नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




